Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
छत्तीसगढ़ के 33 जिलों में वज्रपात को लेकर यलो अलर्ट जारी
raipur, Yellow alert issued ,Chhattisgarh

रायपुर । छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने 26 जून से फिर से प्रदेश में व्यापक बारिश की संभावना जताई है।आज कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार है।वहीं एक से दो क्षेत्रों में गरज चमक के साथ अंधड़ और वज्रपात की संभावना बनी हुई है।रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़ में बारिश जारी है। मौसम विभाग ने प्रदेश के सभी 33 जिलों में गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका जताते हुए यलो अलर्ट जारी किया है।

 

प्रदेश के मौसम पर फिलहाल तीन प्रमुख मौसमी सिस्टमों का प्रभाव बना हुआ है।मौसम विभाग के अनुसार एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण मध्य उत्तर प्रदेश के दक्षिणी भाग में स्थित है तथा यह 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक द्रोणिका मध्य उत्तर प्रदेश के दक्षिणी 5. भाग से उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक उत्तर पूर्व मध्य प्रदेश, झारखंड, उत्तर उड़ीसा तक स्थित है तथा यह 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी और उससे लगे उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी, तटीय आंध्रप्रदेश से दूर तथा दक्षिण ओडिशा तट के ऊपर 5.8 किलोमीटर से 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।

पिछले 24 घंटों में छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई. बारिश से तापमान में हल्की गिरावट हुई है।सबसे अधिक अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस माना में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस पेंड्रारोड में रहा। बलरामपुर जिले में सबसे अधिक 40 मिमी बारिश दर्ज की गई है। पिछले छह दिनों में राज्य में 22.69 मिमी औसत बारिश हुई है।

मौसम विभाग के मुताबिक, रायपुर शहर में आज आकाश सामान्यतः मेघमय रहने के आसार है. एक-दो स्थानों पर मेघगर्जन होने की संभावना है।इस दौरान तापमान 25 से 30 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

MadhyaBharat 24 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.