Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
बालाकोट एयर स्ट्राइक के दौरान अभिनंदन को पकड़ने वाला पाकिस्तान का मेजर मोइज मारा गया
islamabad, Pakistan

इस्लामाबाद । पाकिस्तान आर्मी स्पेशल सर्विस ग्रुप का मेजर सैयद मोइज अब्बास शाह तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीडीपी) के आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में मारा गया। यह वही अफसर बताया जा रहा है, जिसने बालाकोट एयर स्ट्राइक के दौरान भारतीय वायु सेना के तत्कालीन विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान को फाइटर जेट क्रैश होने के बाद पकड़ लिया था। यह मुठभेड़ मंगलवार को दक्षिणी वजीरिस्तान में हुई। मुठभेड़ में 11 आतंकियों के मारे जाने का भी दावा किया जा रहा है।

पाकिस्तान के चैनल दुनिया न्यूज की खबर के अनुसार पाकिस्तान सशस्त्र बलों की मीडिया और जनसंपर्क शाखा इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस ने कहा कि सुरक्षा बलों ने दक्षिण वजीरिस्तान जिले के सरोगा क्षेत्र में खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए अभियान के दौरान 11 आतंकवादियों को मार गिराया। इस हमले में सात आतंकवादी घायल भी हुए हैं। हालांकि, भीषण गोलीबारी के दौरान मेजर सैयद मोइज अब्बास शाह और लांस नायक जिब्रान उल्लाह की जान चली गई।

इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस की सूचना से इतर खबरों में कहा जा रहा है कि मेजर सैयद मोइज अब्बास शाह ने ही फरवरी, 2019 में बालाकोट एयर स्ट्राइक के दौरान भारतीय वायु सेना के तत्कालीन विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान को पकड़ा था। मेजर शाह का मुठभेड़ में मारा जाना पाकिस्तान आर्मी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। अभिनंदन वर्धमान अब ग्रुप कैप्टन हैं। इंडियन एयरफोर्स के जांबाज अफसर अभिनंदन पाकिस्तान से जब लौटे थे, तो सारे देश ने उन्हें सलामी दी थी। अभिनंदन वर्धमान को उनकी वीरता के लिए भारत ने वीर चक्र पुरस्कार से नवाजा है।

MadhyaBharat 25 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.