Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
हल्द्वानी में उफनाती नहर में गिरी कार, एक मासूम सहित चार की मौत
haldwani,Car falls ,  swollen canal

हल्द्वानी । तेज बरसात के बीच उफनाती नहर में एक कार गिरने से चार जिंदगियां एक पल में खत्म हो गईं।बुधवार सुुबह फायर ब्रिगेड दफ्तर के पीछे बहने वाली सिंचाई नहर में एक कार अनियंत्रित होकर गिर गई। कार सवार एक बच्चे समेत चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि तीन अन्य लोग घायल हुए हैं। घायलाें को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार उधमसिंहनगर जिलेके किच्छा के रहने वाले यह लाेग कार से कहीं जा रहे थे। सुबह तेज बारिश के बीच
उनकी कार अनियंत्रित हाेकर सिंचाई नहर में गिर गई। नहर में गिरने के दाैरान कार उलटी हो गई और बहकर पुलिया के नीचे फंस गई। जिसके कारण कार के अंदर पानी घुस गया और लोग इसमें फंस गए। इससे कार में बैठे लोगों को संभलने का मौका ही नहीं मिला। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड की टीम के साथ मिलकर कार को नहर से बाहर निकाला। इस दौरान बड़ी संख्या में भीड़ भी जुट गई।कार सवार एक बच्चे सहित चार लाेगाें की माैत हाे गई और तीन काे
गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया।

घटना के संबंध में एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने बताया कि अग्नि शमन कार्यालय के पास नहर में गिरी कार में कुल सात लोग सवार थे। जिसमें एक बच्चे सहित चार की मौत हो गई है। जबकि तीन लोगों का उपचार चल रहा है। पुलिस की जानकारी के अनुसार ये लोग उधमसिंह नगर किच्छा के रहने वाले थे। अभी मृतकों की शिनाख्त में नहीं हाे सकी है।

 

 

MadhyaBharat 25 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.