Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने आपातकाल की 50वीं बरसीं पर लोकतंत्र सेनानियों को किया याद
bhopal, Chief Minister , remembered the democracy fighters

भाेपाल । देश में इमरजेंसी लगाए जाने की 50वीं वर्षगांठ पर आज (बुधवार काे) मुख्यमंत्री डाॅ. माेहन यादव ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आपातकाल को लोकतंत्र का काला अध्याय और लोकतंत्र का धब्बा बताया है।

मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर पाेस्ट करते हुए लिखा, कांग्रेस सरकार द्वारा लोकतंत्र को कलंकित करने वाला इतिहास का काला दिन था 25 जून 1975, जब इंदिरा सरकार के अहंकार ने आपातकाल लगाया। ईश्वर से प्रार्थना है कि देश को ऐसा दिन फिर से न देखना पड़े। लोकतंत्र को बचाने के लिए जिन विभूतियों ने अपना जीवन दांव पर लगाया, उन्हें नमन करता हूं। आइए संकल्प लें कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए ऐसी मानसिकता, अहंकार और तानाशाही विचारधारा से देश को मुक्त कराएंगे।

 
 

बता दें कि आज आपातकाल की 50वीं बरसी है। भारत में आपातकाल 1975 से 1977 तक 21 महीने की अवधि थी जब प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी ने देश में आंतरिक और बाहरी खतरों का हवाला देते हुए पूरे देश में आपातकाल की घोषणा की थी। प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की सलाह पर राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद ने 25 जून 1975 को राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा की। आपातकाल के समय बड़ी संख्या में लोगों को जबरन पकड़कर जेल में बंद किया गया। बिना कोई कारण बताए उनकी गिरफ्तारी कर कई महीनों तक जेल में रखा गया। देश में आपातकाल की 50 साल पूरे हाेने पर इसके विरोध में भाजपा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं अन्‍य संगठनों समेत कई लोगों के आज  कार्यक्रमों हैं। वहीं केंद्र की योजनानुसार आपातकाल विषय पर आज से शुरू होकर वर्ष भर विविध कार्यक्रमों का आयोजन होगा । 

MadhyaBharat 25 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.