Since: 23-09-2009

  Latest News :
21वें दिन अस्पताल पहुंचे सोनम वांगचुक, जंतर-मंतर पर अनशन जारी.   देशभर में बारिश का असर, यूपी के सभी 75 जिलों में अलर्ट.   सुप्रीम कोर्ट: \'सेकेंड क्लास\' यात्री नहीं, सिर्फ कोच की श्रेणी.   देश के 60% हिस्से में फिर बदला मौसम, यूपी-बिहार में भारी बारिश का अलर्ट.   20 जुलाई से मानसून सत्र, सरकार 7 अहम बिल करेगी पेश.   गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई, जैश मॉड्यूल से जुड़े 5 और संदिग्ध गिरफ्तार.   जनगणना के साथ होगा टैक्स सर्वे, प्रॉपर्टी और जलकर चोरी पर सरकार की नजर.   एमपी में मानसून सत्र में आएगा UCC विधेयक, सीएम बोले- एक ही शादी को मिलेगी कानूनी मान्यता.   केंद्र की अफसरों को नसीहत, तेज फैसले और बेहतर कार्यशैली पर जोर.   वक्फ बोर्ड विवाद पर AIMIM का हमला, सनवर पटेल के सामाजिक बहिष्कार का ऐलान.   ग्वालियर-चंबल में उमस से राहत के आसार, 18 जुलाई से बारिश की संभावना.   ग्वालियर का \'मिनी पुरी\': 180 साल पुरानी जगन्नाथ रथयात्रा और अनोखी परंपराएं.   फर्जी मेडिकल डिग्रियों का बड़ा नेटवर्क, हर महीने जांच में सामने आ रहे नकली प्रमाणपत्र.   महादेव बेटिंग ऐप केस: शेफाली बग्गा से ED की दो दिन पूछताछ, 30 लाख कैश पर सवाल.   राज्य खेल अलंकरण के लिए 5 अगस्त तक आवेदन, खिलाड़ियों को 5 लाख तक पुरस्कार.   छत्तीसगढ़ विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा, सरकार को कई मुद्दों पर घेर रही कांग्रेस.   री-NEET UG 2026: छत्तीसगढ़ के शिपराक और चार्वी बने संयुक्त स्टेट टॉपर.   1261 करोड़ की फोरलेन सड़क में 4 साल में दरारें, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवा.  
सतना में रेलवे पटरी पर बैठकर महिलाओं ने किया विरोध
satna, Women protested ,railway tracks

सतना । सतना में गुरुवार काे मारुति नगर से होकर जाने वाले रेलवे क्रॉसिंग पर महिलाओं ने रेलवे ट्रैक पर बैठ कर विराेध किया और नारेबाजी की। यहां बिरला फैक्ट्री प्रबंधन ने रेलवे ट्रैक के दोनों ओर गड्ढा खोदकर स्लीपर लगाकर आम रास्ता बंद कर दिया। जिससे लाेगाें काे लंबा चक्कर लगा कर आना जाना पड़ रहा है। इसके विराेध में स्थानीय नागरिक महिलाओं के साथ विराेध कर रहे थे। सूचना के बाद पुलिस वहां पहुंची और लोगों को समझाइश देकर वहां से हटाया।

 

विराेध कर रहे स्थानीय नागरिकों का कहना था कि वहां से लोग रोज आना-जाना करते हैं। रास्ता बंद करने की वजह से उन्हें निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ेगा, इसलिए रास्ता चालू रखा जाए। विरोध कर रहे लोगों ने बताया कि यह रास्ता कई दशक पुराना है। लगभग पाँच हजार लोग यहां से रोज आना-जाना करते हैं। बिरला फैक्ट्री प्रबंधन और स्थानीय लोगों के बीच इस मार्ग को लेकर वर्षों से विवाद चल रहा है। हंगामे को बढ़ता देख फैक्ट्री प्रबंधन के कर्मचारी मौके से चले गए।

 

प्रदर्शन की वजह से एक घंटे तक ट्रेन का इंजन नहीं निकल पाया। स्थानीय निवासियों का कहना है कि रास्ता बंद होने से हजारों लोगों को स्कूल, अस्पताल और कामकाज के लिए लंबा चक्कर लगाना पड़ेगा। उन्होंने प्रशासन से इस रास्ते को चालू रखने की मांग की है। आरपीएफ और कोलगवां थाना पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को शांत किया।

MadhyaBharat 26 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.