Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
आआपा विधायक उमेश मकवाना 5 साल के लिए पार्टी से निलंबित
gandhinagar, AAP MLA Umesh Makwana, suspended

गांधीनगर । आम आदमी पार्टी (आआपा) के बोटाद से विधायक उमेश मकवाना को पार्टी ने गुरुवार को पांच साल के लिए निलंबित कर दिया गया। पार्टी नेतृत्व की तरफ से यह कदम तब उठाया गया है, जब उन्होंने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा देते हुए कार्यकर्ता के रूप में काम करते रहने की बात कही थी। उन्होंने पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर पार्टी के पद से इस्तीफा सौंपा।

 

पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते कार्रवाई

 

गुजरात में आआपा प्रदेश अध्यक्ष ईसुदान गढ़वी ने एक्स पोस्ट में बताया कि उमेश मकवाना को पार्टी और गुजरात विरोधी गतिविधियों के चलते पांच वर्षों के लिए निलंबित किया गया है।

 

अपने इस्तीफे में उमेश मकवाना ने लिखा कि वे ढाई वर्षों से आआपा का राष्ट्रीय संयुक्त सचिव पद संभाल रहे थे। साथ ही गुजरात विधानसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक भी रहे। वर्तमान में सामाजिक सेवा करने की क्षमता में कमी आई है इसलिए वे पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे रहे हैं और वे पार्टी का सामान्य कार्यकर्ता बनकर सेवा करते रहेंगे।

 

उपचुनाव की जीत के बाद पार्टी को झटका

 

हाल ही में हुए गुजरात उपचुनाव में आआपा को विसावदर सीट पर जीत मिली, जहां से पार्टी उम्मीदवार गोपाल इटालिया विजयी रहे। लेकिन इस जीत की खुशी के बीच मकवाना का जाना पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

 

विस चुनाव में बोटाद से जीते थे मकवाना

 

उमेश मकवाना ने साल 2022 के गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा के घनश्याम विरानी को 2,779 वोटों से हराकर बोटाद सीट जीती थी। मकवाना को कुल 80,581 वोट मिले थे, जबकि विरानी को 77,802 वोट प्राप्त हुए थे। आआपा ने गुजरात में कुल 5 सीटें जीती थीं और लगभग 13 प्रतिशत वोट शेयर हासिल किया था।

MadhyaBharat 26 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.