Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
बस्तर और रायपुर में भारी बारिश की चेतावनी
raipur, Heavy rain warning ,Bastar and Raipur

रायपुर । छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। सरगुजा, बिलासपुर, बस्तर और रायपुर में भारी बारिश की संभावना है। वज्रपात और तेज अंधड़ की चेतावनी के साथ येलो अलर्ट भी घोषित किया गया है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम और उससे लगे उत्तरी ओडिशा–पश्चिम बंगाल तटों पर एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। यह प्रणाली समुद्र तल से लेकर 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक फैली है, जिसके प्रभाव से अगले 24 घंटों में इसी क्षेत्र में एक कम दबाव का क्षेत्र विकसित होने की संभावना है।उत्तर पूर्व मध्यप्रदेश के ऊपर एक ऊपरी हवा का चक्रवात 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला है। बंगाल की खाड़ी के ऊपर सक्रिय चक्रवात से कम दबाव का क्षेत्र बनने के संकेत हैं। एक द्रोणिका रेखा उत्तर-पूर्व अरब सागर से होते हुए उत्तर मध्य महाराष्ट्र व मध्यप्रदेश तक फैली हुई है।

मौसम विभग ने उत्तर छत्तीसगढ़ यानी सरगुजा संभाग के जिलों में अगले 5 दिनों तक बारिश होने के आसार जताए हैं। इसे लेकर चेतावनी जारी हुई है। वहीं, पूरे प्रदेश में आज यानि 26 जून से लगातार बारिश की संभावना है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, राजधानी रायपुर, बिलासपुर, सरगुजा, बस्तर और दुर्ग संभाग में दिनभर बारिश की संभावना बनी रहेगी। छत्तीसगढ़ के उत्तरी जिलों – सरगुजा, कोरिया, जशपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही और कोरबा में अगले 5 दिनों तक भारी बारिश हो सकती है। 

राजधानी में आज सुबह से बारिश हो रही है।पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने चक्रवात और द्रोणिका के असर से भारी बारिश होने की संभावना जताई है। दक्षिण और उत्तर छत्तीसगढ़ में लगातार बारिश से नदी नाले उफान पर है।

 

 

MadhyaBharat 26 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.