Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
निलंबित पटवारी के आत्महत्या मामले की उच्चस्तरीय जांच हाे : दीपक बैज
raipur,   suicide case , suspended Patwari

रायपुर । छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित भारतमाला प्रोजेक्ट घोटाला मामले में निलंबित पटवारी के आत्महत्या मामले में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। बैज ने कहा कि इस मामले की सीबीआई या ईडी से जांच करानी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार बड़ी मछलियों को बचाने छोटी मछलियों का शिकार कर रही है। मौत है या आत्महत्या यह जांच का विषय है, लेकिन उनके सुसाइड नोट से पता चलता है कि बड़े-बड़े अधिकारी और भाजपा के नेता इस घटना में शामिल हैं। मामले की जांच हाईकोर्ट के जज की निगरानी में होनी चाहिए।


उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को भारतमाला प्रोजेक्ट के मुआवजा निर्धारण में फर्जीवाड़ा मामले में निलंबित पटवारी सुरेश मिश्रा ने अपनी बहन के फार्महाउस में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सकरी पुलिस को मौके पर सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उन्होंने खुद को निर्दोष बताया है। जानकारी के अनुसार, सुरेश मिश्रा अयोध्या नगर का रहने वाला था और शुक्रवार सुबह ग्राम जोंकी स्थित अपनी बहन सरस्वती दुबे के फार्महाउस गया था। काफी देर तक वापस न लौटने पर परिजन वहां पहुंचे तो सुरेश का शव कमरे में पंखे से लटका मिला। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

MadhyaBharat 28 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.