Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
मणिपुर में अलग-अलग अभियानों में छह उग्रवादी गिरफ्तार
imphal, Six militants arrested, Manipur

इंफाल। मणिपुर पुलिस ने अलग-अलग अभियानों में छह उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है।  

 

पुलिस प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि पहले अभियान में इंफाल पश्चिम जिले के इंफाल पुलिस स्टेशन के अंतर्गत सामुदायिक हॉल के पास थांगमेइबंद थिंगेल लेईकाई से तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान अहीबाम जॉनसन सिंह उर्फ खोंथांग (27) निवासी ताकील कोलोम लेईकाई, निंगथौजम स्कोलिया देवी उर्फ चाओबा (25) निवासी ताइरेनपोकपी मयाई लेईकाई और सलाम बिनीता देवी उर्फ बेम्मा उर्फ तमन्ना (22) निवासी बिष्णुपुर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत निंगथौखोंग ममांग लेईकाई के रूप में हुई है।

 

इसी तरह इंफाल ईस्ट जिले में एक कार्रवाई में पुलिस ने पोरोमपत पुलिस स्टेशन के अंतर्गत वांगखेई निंगथेम पुखरी मापल से केसीपी (पीडब्ल्यूजी) के दो और गुर्गों को पकड़ा। इनमें लैशराम सूरज सिंह उर्फ इबुंगो (33) निसावी नाओरेमथोंग लैशराम लीराक, इंफाल पश्चिम और सपम (एन) क्षेत्रीमायुम (ओ) अशंगबी देवी (34) निवासी खुरई साजोर लेइकाई, तिनसिड रोड, इंफाल पूर्व शामिल हैं। टीम ने दोनों के पास से एक स्कूटर, 10 हजार रुपये की जबरन वसूली की गई नकदी, दो मोबाइल फोन और एक आधार कार्ड बरामद किया।

 

लमलई पुलिस स्टेशन, इंफाल ईस्ट के अंतर्गत चिंगरेल तेजपुर में किए गए तीसरे ऑपरेशन में पुलिस ने इंफाल वेस्ट के समुरौ अवांग लेइकाई के नोंगमेकपम जिलिश मैतेई (29) को गिरफ्तार किया। उस पर निजी फर्मों और जनता से जबरन वसूली करने का आरोप है।

 

मणिपुर पुलिस ने राज्य भर में आपराधिक गतिविधियों में शामिल उग्रवादी तत्वों के खिलाफ़ निरंतर कार्रवाई करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

MadhyaBharat 28 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.