Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
प्रधानमंत्री मोदी को 'धर्म चक्रवर्ती' सम्मान
new delhi, Prime Minister Modi ,honored with

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी स्थित विज्ञान भवन में आयोजित भव्य समारोह के दौरान ‘धर्म चक्रवर्ती’ की प्रतिष्ठित उपाधि से सम्मानित किया गया।  यह समारोह जैन संत आचार्य विद्यानंद महाराज की 100वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने जैन समाज और देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह दिन भारत की आध्यात्मिक चेतना के लिए महत्वपूर्ण क्षण है।


प्रधानमंत्री ने जैसे ही अपने भाषण में कहा, “जो हमें छेड़ेगा...”, वैसे ही पूरा विज्ञान भवन भारत माता की जय के नारों और तालियों से गूंज उठा। मोदी ने मुस्कराते हुए कहा, “मैं जैनियों के कार्यक्रम में हूं, अहिंसा में विश्वास रखने वालों के बीच हूं। मैंने तो अभी आधा वाक्य ही बोला था, आपने पूरा कर दिया। लगता है आप 'ऑपरेशन सिंदूर' को आशीर्वाद दे रहे थे।”

 

इससे पहले प्रधानमंत्री ने आचार्य विद्यानंद महाराज के शताब्दी वर्ष समारोह का औपचारिक उद्घाटन किया, जिसे भारत सरकार और भगवान महावीर अहिंसा भारती ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में वर्ष भर मनाया जाएगा।


अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा, “आचार्य विद्यानंद मुनिराज की जन्मशताब्दी का यह पुण्य पर्व, उनकी अमर प्रेरणाओं से ओतप्रोत यह आयोजन, हम सभी को गहरे आध्यात्मिक भाव से जोड़ता है। 28 जून की यह तिथि इसलिए भी खास है क्योंकि वर्ष 1987 में इसी दिन आचार्य विद्यानंद को आचार्य पद की उपाधि प्राप्त हुई थी। यह सिर्फ एक सम्मान नहीं था, बल्कि संयम, विचार और करुणा से जुड़ी एक पवित्र परंपरा का आरंभ था।”


‘धर्म चक्रवर्ती’ की उपाधि स्वीकार करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, “मैं स्वयं को इस उपाधि के योग्य नहीं मानता लेकिन हमारी परंपरा है कि संतों से जो भी प्राप्त होता है, उसे प्रसाद स्वरूप स्वीकार किया जाता है। मैं इसे विनम्रता पूर्वक स्वीकार करता हूं और भारत माता के चरणों में अर्पित करता हूं।”


प्रधानमंत्री ने 'नवकार महामंत्र दिवस' पर लिए गए नौ संकल्पों की भी याद दिलाई- जिनमें जल संरक्षण, एक पेड़ मां के नाम, स्वच्छता, वोकल फॉर लोकल, प्राकृतिक खेती, योग, खेल, गरीबी उन्मूलन और भारतीय दर्शन को अपनाने जैसे संकल्प शामिल हैं।

MadhyaBharat 28 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.