Since: 23-09-2009

  Latest News :
खामेनेई की मौत पर सियासी घमासान.   मिडिल ईस्ट तनाव के बीच ट्रंप का 2026 व्यापार एजेंडा.   लाल बारादरी विवाद: छात्र नेताओं की FIR पर अखिलेश यादव का समर्थन.   खामेनेई के निधन पर एक्ट्रेस एलनाज नौरोजी का बयान बना विवाद का कारण.   अमेरिका-ईरान युद्ध का असर: सेंसेक्स 2700 अंक टूटा, बाजार में हड़कंप.   इजराइल-ईरान तनाव का असर: दुबई में एमपी के 100 से ज्यादा लोग फंसे, फ्लाइट्स रद्द.   महाकाल की नगरी में होली की भव्य शुरुआत.   ऑनलाइन iPhone ऑर्डर, पार्सल में निकला सिर्फ चार्जर.   सदन में गलत जानकारी पर बढ़ा विवाद.   पलायन करने वाले मजदूरों के लिए एमपी सरकार की नई रैन बसेरा योजना 2026.   फ्री स्मार्ट मीटर का वादा टूटा, अब उपभोक्ताओं पर बढ़ेगा बिजली बिल का बोझ.   ईरान-इजराइल युद्ध के बीच दुबई में फंसे एमपी के कारोबारी परिवार.   भूमि पूजन कार्यक्रम में मंच पर बवाल.   रायपुर में शिया समुदाय ने किया ईरान के सर्वोच्च नेता के निधन पर प्रदर्शन.   धान भुगतान पर छत्तीसगढ़ में सियासी संग्राम, बघेल का भाजपा पर पलटवार.   800 साल पुराना मोहदेश्वर नाथ मंदिर: साल में तीन बार रंग बदलता है शिवलिंग.   छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, तापमान 4 डिग्री तक बढ़ने के आसार.   हैवेंस पार्क सामूहिक मारपीट मामला: 13 दोषियों को 7 साल की सजा.  
सांसद हिमाद्री सिंह ने बेटी काे शासकीय स्कूल में दिलाया प्रवेश
anuppur,MP Himadri Singh,government school

अनूपपुर। भाजपा सांसद हिमाद्री सिंह ने अपनी बेटी गिरीशा नंदिनी (ताशू) का शासकीय स्कूल में कक्षा पहली में प्रवेश करा मिशाल कायम करने का प्रयास किया हैं। अनूपपुर जिले के जनपद पंचायत मुख्यालय पुष्पराजगढ़ के राजेंद्रग्राम स्थित गृहग्राम के शासकीय प्राइमरी स्कूल में कक्षा पहली में प्रवेश दिलाया। इसके लिए वह बेटी के साथ राजेंद्रग्राम स्थित कन्या प्राइमरी स्कूल पहुंची और प्रवेश दिलवाने की प्रक्रिया पूरी करवाई।

 

 
 

सांसद हिमांद्री सिंह ने कहा कि जब हम अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में प्रवेश दिलाते हैं तो ना सिर्फ व्यवस्था पर भरोसा करते हैं बल्कि उसमें होने वाले सतत सुधार की प्रक्रिया से भी अवगत होते हैं। सांसद ने कहा कि मेरी बेटी उसी स्कूल में पढ़ेगी जहां दूसरे आमजनों के बच्चे पढ़ते हैं। चूंकि सांसद का निवास राजेंद्रग्राम आदिवासी बहुल क्षेत्र है। यहां बेटियों की पढ़ाई को लेकर अभिभावक रूचि नहीं लेते हैं। इस पर सांसद ने अभिभावकों से कहा कि वे अपनी बेटियों को जरूर पढ़ाएं ताकि उन्हें अपने अधिकारों के बारे में जानकारी हो सके। सांसद के पहल से यह संदेश सांसद हिमाद्री सिंह की इस पहल के बाद अब आमजन कह रहे है कि सभी जनप्रतिनिधि और अधिकारी-कर्मचारियों को अपने बच्चों की पढ़ाई सरकारी स्कूल में करवानी चाहिए।

 

 

 

MadhyaBharat 28 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.