Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
वित्त सेवा के अधिकारी पारदर्शी जवाबदेह एवं निष्ठापूर्वक कार्याे का निर्वहन करें : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
raipur, Finance service officers , OP Chaudhary

रायपुर । वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने राज्य वित्त सेवा अधिकारी संघ के वार्षिक आमसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य के वित्तीय प्रबंधन एवं वित्तीय अनुशासन को मजबूत बनाने में वित्त सेवा अधिकारियों की अहम भूमिका है। उन्होंने अधिकारियों से अपने दायित्वों को और अधिक पारदर्शी, जवाबदेह एवं निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का आह्वान किया। इसके साथ ही उन्होंने संघ द्वारा उठाई गई मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन भी दिया। आमसभा की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष, लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त प्रमुख सचिव श्री आर. एस. विश्वकर्मा ने की

छत्तीसगढ़ राज्य वित्त सेवा अधिकारी संघ द्वारा राजधानी रायपुर स्थित न्यू सर्किट हाउस के कन्वेंशन हॉल में वार्षिक आमसभा एवं स्नेह सम्मेलन का आयोजन हर्षाेल्लासपूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ सेवानिवृत्त अधिकारियों के सम्मान समारोह से हुआ। मंच पर उपस्थित अतिथियों और वरिष्ठ अधिकारियों का शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। इसके उपरांत वित्त मंत्री चौधरी ने ‘सुनिधि’ स्मारिका के द्वितीय संस्करण का विमोचन करते हुए संघ की नव निर्मित वेबसाइट का विधिवत उद्घाटन किया।

संघ के अध्यक्ष डॉ. अल्पना घोष ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए आमसभा की कार्रवाई का संचालन किया तथा विभिन्न महत्वपूर्ण प्रस्ताव सदन के समक्ष रखे, जिन्हें सर्वसम्मति से पारित किया गया। कोषाध्यक्ष श्री अनिल पाठक ने संघ के आय-व्यय का विस्तृत विवरण सभा को प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में सेवानिवृत्त वित्त अधिकारियों ने अपने दीर्घ अनुभव साझा करते हुए प्रेरक व्याख्यान दिए। वहीं उपस्थित सदस्यों द्वारा प्रस्तुत विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने वातावरण को उत्साह एवं उमंग से भर दिया। इस अवसर पर वित्त विभाग की विशेष सचिव शीतल शाश्वत वर्मा, विशेष सचिव चंदन कुमार तथा कोष एवं लेखा संचालक रितेश अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का विधिवत समापन संघ के सचिव सचिन शर्मा के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

 

 

MadhyaBharat 29 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.