Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
अस्पताल में भर्ती पत्नी को देखने कोयंबटूर पहुंचे केंद्रीय रक्षा मंत्री
new delhi, Union Defence Minister ,hospitalised wife

कोयंबटूर । केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रविवार को निजी विमान से दिल्ली से कोयंबटूर एयरपोर्ट पहुंचे। राजनाथ सिंह की पत्नी

यहां एक अस्पताल में भर्ती है। रक्षा मंत्री यहां नौसेना अधिकारी मेस कॉम्प्लेक्स में रात्रि विश्राम करेंगे।
 

स्थानीय एयरपोर्ट पर केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह के पहुंचने पर राज्य के पर्यटन मंत्री मथिवेंथन, कोयंबटूर के जिला कलेक्टर पवन कुमार, शहर के पुलिस आयुक्त सरवनन सुंदर, जिला पुलिस अधीक्षक कार्तिकेयन और वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।  दरअसल, केंद्रीय मंत्री की पत्नी सावित्री सिंह (आयु 72) काे उनकी हालत बिगड़ने पर मेट्टुपालयम रोड स्थित गंगा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनका इलाज चल रहा है।केंद्रीय मंत्री के परिजन पिछले कुछ दिनों से सावित्री सिंह के साथ हैं। इसी क्रम में आज राजनाथ सिंह कोयंबटूर पहुंचे हैं। केंद्रीय रक्षा मंत्री के दौरे को देखते हुए कोयंबटूर शहर में पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इसके साथ ही कोयंबटूर हवाई अड्डे, अविनाशी रोड, लक्ष्मी मिल्स जंक्शन, मेट्टुपालयम रोड और कौंडमपलायम में भी पुलिस बल तैनात किया गया है।

MadhyaBharat 29 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.