Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
भारतीय वायु सेना के एक जवान की वाटरफॉल में डूबने से मौत
rewa,   Indian Air Force ,soldier died

रीवा । रीवा जिले के प्रसिद्ध क्योंटी वॉटरफॉल में पिकनिक मनाने आए भारतीय वायु सेना के एक जवान की डूबने से मौत हो गई। जवान रविवार काे अपने दाेस्ताें के साथ पिकनिक मनाने आया था। इस दाैरान शाम काे वाटरफाॅल में नहाते समय वह डूब गया। साेमवार सुबह एनडीआरएफ की टीम ने सर्चिंग ऑपरेशन चलाकर जवार के शव काे बाहर निकाला।

 

पुलिस के अनुसार रविवार की शाम उत्तरप्रदेश के प्रयागराज से एयरफोर्स जवानों का एक ग्रुप पिकनिक मनाने क्योंटी वॉटरफॉलआया था। जहां सभी वॉटरफॉल में गोते लगा रहे थे। तभी राजस्थान निवासी बृजेंद्र यादव नाम का जवान गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते डूब गया। रात होने के कारण तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन नहीं चलाया जा सका। सोमवार सुबह टीम ने लगभग 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जवान के शव को बाहर निकाला। एसडीओपी उमेश प्रजापति में बताया कि जवान के परिजनों को फोन पर घटना की जानकारी दी गई है। जिनके आने के बाद ही पोस्टमार्टम किया जाएगा।

MadhyaBharat 30 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.