Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
हिमाचल में खराब मौसम के बीच एचआरटीसी बस पलटी
shimla, HRTC bus overturned , weather in Himachal

शिमला । हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के नालागढ़ क्षेत्र में मंगलवार को भारी बारिश के बीच सड़क हादसा हो गया। नालागढ़-स्वरघाट मार्ग पर हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की एक बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे हादसे में 44 से अधिक सवारियां घायल हो गईं। यह हादसा गोलाजमाला के पास हुआ, जहां सरकाघाट डिपो की बस फिसलन भरी सड़क पर संतुलन खो बैठी और पलट गई। 


घायलों को तुरंत लोगों की मदद से नालागढ़ के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई है। हादसे के कारण मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित भी रहा। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बस हादसे की जांच की जा रही है और घायलों को हरसंभव मदद प्रदान की जा रही है। 

 

जिले में लगातार हो रही भारी बारिश से सड़क फिसलन भरी हो गई थी। इससे ड्राइवर को बस पर नियंत्रण बनाए रखना मुश्किल हो गया। बस में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भी सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही अस्पताल में डॉक्टरों की अतिरिक्त टीम तैनात कर दी गई।

इसी बीच भारी बारिश और भूस्खलन के कारण सोलन जिला में यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हुई है। कुमारहट्टी गलयाना और पानी के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग-05 (एनएच-05) को ऊपरी दिशा में जाने वाले वाहनों के लिए अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। यात्री अब समलेच सुरंग के माध्यम से गंतव्य की ओर जा रहे हैं। प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे मौसम की गंभीरता को देखते हुए सावधानी से वाहन चलाएं और यातायात नियमों का पालन करें। 

MadhyaBharat 1 July 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.