Since: 23-09-2009

  Latest News :
विजय की सरकार का रास्ता साफ, VCK-IUML के समर्थन से बहुमत पार.   बंगाल में चुनाव बाद हिंसा: TMC ऑफिस पर बुलडोजर, 24 घंटे में 4 हत्याएं.   बंगाल में 9 मई को नई सरकार का शपथग्रहण, अमित शाह पर्यवेक्षक.   कोलकाता में EVM स्ट्रॉन्ग रूम पर हंगामा, ममता बनर्जी 4 घंटे रहीं मौजूद.   आंधी-बारिश से बदला मौसम, यूपी-बिहार-कर्नाटक में 32 मौतें; दिल्ली में रिकॉर्ड बारिश.   केंद्र ने नागरिकता नियमों में किए बदलाव, OCI आवेदन अब पूरी तरह ऑनलाइन.   सिंगरौली विकास प्राधिकरण अध्यक्ष पद पर फर्जी नियुक्ति आदेश से मचा बवाल.   बुरहानपुर दौरे पर CM मोहन यादव: झालमुड़ी का स्वाद, बंगाल पर टिप्पणी और निमाड़ में इन्वेस्टर्स समिट की घोषणा.   मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले: व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन, निर्यात बढ़ाने जिला स्तर तक कमेटी.   जबलपुर के बरगी डैम में क्रूज हादसा, 9 शव मिले; कई लापता, रेस्क्यू जारी.   सोनम की जमानत रद्द कराने हाईकोर्ट जाएगी शिलॉन्ग पुलिस, केस में बढ़ी हलचल.   MP में कमर्शियल गैस सिलेंडर ₹993 महंगा, शादी सीजन और होटल कारोबार पर बड़ा असर.   अग्निवीर भर्ती की तैयारी अब आसान, युवाओं को मिलेगा फ्री ऑनलाइन प्रशिक्षण.   गौधाम में अव्यवस्था पर हाईकोर्ट सख्त: 205 गायों को ठूंसकर रखने पर मांगा जवाब.   विश्व कार्टूनिस्ट दिवस पर रायपुर में कैरिकेचर मेकिंग और राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन.   छत्तीसगढ़ विधानसभा में महिला आरक्षण पर संकल्प पारित, विपक्ष ने किया बहिष्कार.   रायपुर में सोलर प्रोजेक्ट दिलाने के नाम पर 53.60 लाख की ठगी, केस दर्ज.   कांग्रेस भवन में सचिन पायलट की बैक-टू-बैक बैठकें, रणनीति पर मंथन शुरू.  
दिल्ली जल बोर्ड घोटाला मामले में पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन से ईडी ने की पूछताछ
new delhi, ED questions, Jal Board scam case

नई दिल्ली । दिल्ली के पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी (आआपा) नेता सत्येंद्र जैन गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश हुए। ईडी ने सत्‍येंद्र जैन से दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) के कुछ सीवेज शोधन संयंत्रों के विस्तार में कथित 1,943 करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार से मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ की है।


आकारिक सूत्रों ने बताया कि सत्‍येंद्र जैन पूर्वान्ह करीब 11:15 बजे केंद्रीय जांच एजेंसी के दिल्‍ली मुख्‍यालय पहुंचे, जहां धन शोधन रोकथाम अधिनियम 2002 (पीएमएलए) के तहत उनका बयान दर्ज किया जा रहा है। उनसे यह पूछताछ दिल्ली जल बोर्ड से संबंधित कुछ सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के विस्तार में भ्रष्टाचार के आरोपों से संबंधित है। केंद्रीय जांच एजेंसी की पूछताछ दिनभर चलने की उम्मीद जताई गई है।

 

दरअसल, दिल्ली सरकार की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) ने यूरोटेक एनवायरनमेंटल प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी और अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। इसमें पप्पनकला, निलोठी, नजफगढ़, केशोपुर, कोरोनेशन पिलर, नरेला, रोहिणी और कोंडली में 10 सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) के विस्तार और उन्नयन के नाम पर दिल्ली जल बोर्ड में घोटाले का आरोप लगाया गया है। 1,943 करोड़ रुपये मूल्य की ये चार निविदाएं अक्टूबर, 2022 में विभिन्न संयुक्त उद्यम (जेवी) संस्थाओं को प्रदान की गईं। इसके बाद केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी ने पिछले साल जुलाई में इस मामले में छापेमारी की थी।  

MadhyaBharat 3 July 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.