Since: 23-09-2009

  Latest News :
विजय की सरकार का रास्ता साफ, VCK-IUML के समर्थन से बहुमत पार.   बंगाल में चुनाव बाद हिंसा: TMC ऑफिस पर बुलडोजर, 24 घंटे में 4 हत्याएं.   बंगाल में 9 मई को नई सरकार का शपथग्रहण, अमित शाह पर्यवेक्षक.   कोलकाता में EVM स्ट्रॉन्ग रूम पर हंगामा, ममता बनर्जी 4 घंटे रहीं मौजूद.   आंधी-बारिश से बदला मौसम, यूपी-बिहार-कर्नाटक में 32 मौतें; दिल्ली में रिकॉर्ड बारिश.   केंद्र ने नागरिकता नियमों में किए बदलाव, OCI आवेदन अब पूरी तरह ऑनलाइन.   सिंगरौली विकास प्राधिकरण अध्यक्ष पद पर फर्जी नियुक्ति आदेश से मचा बवाल.   बुरहानपुर दौरे पर CM मोहन यादव: झालमुड़ी का स्वाद, बंगाल पर टिप्पणी और निमाड़ में इन्वेस्टर्स समिट की घोषणा.   मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले: व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन, निर्यात बढ़ाने जिला स्तर तक कमेटी.   जबलपुर के बरगी डैम में क्रूज हादसा, 9 शव मिले; कई लापता, रेस्क्यू जारी.   सोनम की जमानत रद्द कराने हाईकोर्ट जाएगी शिलॉन्ग पुलिस, केस में बढ़ी हलचल.   MP में कमर्शियल गैस सिलेंडर ₹993 महंगा, शादी सीजन और होटल कारोबार पर बड़ा असर.   अग्निवीर भर्ती की तैयारी अब आसान, युवाओं को मिलेगा फ्री ऑनलाइन प्रशिक्षण.   गौधाम में अव्यवस्था पर हाईकोर्ट सख्त: 205 गायों को ठूंसकर रखने पर मांगा जवाब.   विश्व कार्टूनिस्ट दिवस पर रायपुर में कैरिकेचर मेकिंग और राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन.   छत्तीसगढ़ विधानसभा में महिला आरक्षण पर संकल्प पारित, विपक्ष ने किया बहिष्कार.   रायपुर में सोलर प्रोजेक्ट दिलाने के नाम पर 53.60 लाख की ठगी, केस दर्ज.   कांग्रेस भवन में सचिन पायलट की बैक-टू-बैक बैठकें, रणनीति पर मंथन शुरू.  
पंजाब मंत्रिमंडल में संजीव अरोड़ा की एंट्री के कुछ समय बाद ही कैबिनेट मंत्री धालीवाल का इस्तीफा
chandigarh,Cabinet minister , Punjab cabinet

चंडीगढ़ । पंजाब मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री के रूप में संजीव अरोड़ा की एंट्री के कुछ समय बाद ही पुराने मंत्री कुलदीप धालीवाल ने इस्तीफा दे दिया। आज ही शपथ लेने वाले संजीव अरोड़ा को उद्योग एवं वाणिज्य, इनवेस्टमेंट प्रमोशन तथा एनआरआई मामले विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। पंजाब विधानसभा में कुल 117 विधायक हैं, जिसके चलते यहां मुख्यमंत्री समेत 18 मंत्री बन सकते हैं आज हुए फेरबदल के बाद भी राज्य मंत्रिमंडल में मंत्रियों की संख्या 16 है।

 
लुधियाना पश्चिमी विधानसभा हलके से उपचुनाव जीते संजीव अरोड़ा को गुरुवार को राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के बाद राजभवन में अभी दोपहर भोज चल रहा था कि पंजाब के एनआरआई मामलों के मंत्री कुलदीप धालीवाल के इस्तीफे की खबर आ गई। धालीवाल के विभागों में पंजाब सरकार लगातार कटौती करती रही है। पहले उनके पास से कृषि विभाग वापस लिया गया, फिर विकास एवं पंचायत विभाग वापस लेकर एनआरआई मामले दिया गया। आज धालीवाल ने इस विभाग के मंत्री पद से भी इस्तीफा दे दिया।
 

संजीव अरोड़ा जी को उद्योग एवं वाणिज्य, इनवेस्टमेंट प्रमोशन तथा एनआरआई मामले विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। अरोड़ा को एक विभाग कुलदीप धालीवाल का दिया गया है, जबकि कैबिनेट मंत्री तरूणप्रीत सोंध से उद्योग एवं वाणिज्य तथा इनवेस्टमेंट प्रमोशन विभाग वापस ले लिया गया है। 

 
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि संजीव अरोड़ा पंजाब के लोगों की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। पंजाब के विकास और राज्य के 3 करोड़ लोगों की भलाई के लिए पूरी ईमानदारी से और बिना किसी भेदभाव के काम करेंगे।
MadhyaBharat 3 July 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.