Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
संतों के चरणों से क्षेत्र में समृद्धि का वास होता है : गोविंद सिंह राजपूत
bhopal,Prosperity resides , Govind Singh Rajput

भोपाल । प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि संत-महात्माओं का सानिध्य समाज के लिए ऊर्जा और प्रेरणा का स्रोत होता है। उनके आशीर्वाद से व्यक्ति ही नहीं, पूरा क्षेत्र सुख-समृद्धि की ओर अग्रसर होता है।


मंत्री राजपूत गुरुवार को रावतपुरा सरकार आश्रम वेदांती परिसर में चल रहे सात दिवसीय सद्गुरु प्राकट्य महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने संत रावतपुरा सरकार के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और प्रदेश की जनता एवं क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि व उन्नति की कामना की।

 


इस अवसर पर मंत्री राजपूत ने कहा कि यह हम सबका सौभाग्य है कि रावतपुरा सरकार जैसे महान संत का आशीर्वाद हमारे सागर और बुंदेलखंड क्षेत्र को प्राप्त है। उनके पावन चरणों का जहां स्पर्श होता है, वहां सकारात्मक ऊर्जा स्वतः प्रसारित होती है। यही कारण है कि यह क्षेत्र हमेशा उनकी कृपा दृष्टि से फलता-फूलता रहेगा।

 


मंत्री राजपूत ने श्रद्धालुओं से संवाद करते हुए कहा कि हम सभी को अपनी संस्कृति, परंपरा और संत परंपरा पर गर्व है। संत समाज को जोड़ते हैं और नई पीढ़ी को सही मार्ग दिखाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार भी संतों और धर्म स्थलों के विकास के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। आश्रम परिसर में भजन-कीर्तन, प्रवचन और भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने भाग लेकर आध्यात्मिक लाभ लिया।

 
MadhyaBharat 3 July 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.