Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
संभल सड़क हादसे में मृतकों की संख्या हुई आठ
sambhal,  number of dead ,road accident is eight

संभल । जिले के हरगोविंदपुर गांव में शुक्रवार देरशाम को बारात निकलने के दौरान एक कार स्कूल की दीवार से टकरा गई थी। हादसे में दूल्हा समेत 5 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि अस्पताल में भर्ती कई लोगों की हालत गंभीर बनी थी। तीन अन्य लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। मृतकों की संख्या बढ़कर अब 8 हो गई है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्ननोई ने बताया कि थाना जुनावई क्षेत्र के ग्राम हरगोविंदपुर में रहने वाले सुखराम के बेटे सूरज (19) की शुक्रवार को शादी थी। देरशाम बारात बंदायू में सिरसौल गांव जाने के लिए निकली। कार में सूरज की भाभी आशा (26), भतीजी (ऐश्वर्या), विष्णु (02) अन्य लोग सवार था। कई गाड़ियाें के आगे निकलने के बाद सूरज की गाड़ी चली, जिसमें दूल्हा समेत 10 लोग बैठे थे। गांव के कुछ ही दूर जनता इंटर कॉलेज की दीवार पर दूल्हे की तेज रफ्तार कार टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी और उसमें बैठे दुल्हा समेत 5 लोग की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी पर पुलिस पहुंची और राहत बचाव करते हुए 5 अन्य घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इनमें कुछ की हालत नाजुक देख अलीगढ़ रेफर किया गया। घायलों को बाहर निकालने में पुलिस काे क्रेन की मदद ली। इसी बीच सूचना पर पुलिस अधीक्षक, तहसीलदार, सीओ और सीएमओ समेत प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटना की जांच की गई। 


एसपी ने बताया कि दुर्घटना का कारण कार पर से चालक का नियंत्रण खोना है। मौके पर दूल्हा समेत 5 लोगों की मौत हाे गई थी। अस्पताल में जिन तीन लोगों की मौत हुई उनकी पहचान दूल्हे की बहन मधू, चालक रवि और ग्रामीण सचिन के रूप में हुई है। जो घायल है उनकों बेहतर इलाज मुहैया कराया जा रहा है। 

MadhyaBharat 5 July 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.