Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
मध्‍य प्रदेश में भारी बारिश से बिगड़े हालात नदी-नाले उफान पर
bhopal, Situation worsened , Madhya Pradesh

भोपाल । मध्य प्रदेश में एक तरफ लगातार हो रही बारिश से मौसम सुहाना हो गया है, तो वहीं कई जगहों पर भूजल स्तर बढ़ गया है। इस मूसलाधार बारिश ने कई क्षेत्रों में समस्या उत्पन्न कर दी है। जिसकी वजह से बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। प्रदेश के पूर्वी हिस्से यानी, जबलपुर, रीवा, सागर और शहडोल संभाग में स्थिति बिगड़ गई है। नदी-नाले उफान पर है। मंडला, डिंडौरी, टीकमगढ़ में घरों में पानी घुस गया है। आज शनिवार को 28 जिलों में अति भारी या भारी बारिश का ऑरेंज-यलो अलर्ट है। अगले 4 दिन भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। शनिवार को मंडला और डिंडौरी में स्कूलों की छुट्‌टी रहेगी।

मौसम विभाग के अनुसार, एक मानसून ट्रफ बीकानेर, जयपुर से मप्र के दतिया, सीधी से होती हुई आसनसोल, कोलकाता होते हुए जा रही है। वहीं, एक भी प्रदेश से गुजर रही है। इसके अलावा प्रदेश में ही एक साइक्लोनिक सकुर्लेशन सिस्टम एक्टिव है। इन तीनों सिस्टम की वजह से अति भारी या भारी बारिश का दौर चल रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले चार दिन यानी, 8 जुलाई तक प्रदेश के आधे हिस्से में भारी बारिश का अलर्ट है। पूर्वी हिस्से में सिस्टम का असर ज्यादा रहेगा।

शनिवार को जबलपुर, मंडला, बालाघाट, कटनी, दमोह, नरसिंहपुर, विदिशा, सीहोर, रायसेन और नर्मदापुरम में अति भारी बारिश होने की चेतावनी दी गई है। अगले 24 घंटे में इन जिलों में 8 इंच तक पानी गिर सकता है। भोपाल, गुना, अशोकनगर, राजगढ़, रतलाम, उज्जैन, इंदौर, देवास, हरदा, बैतूल, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, सिवनी, सागर, उमरिया, शहडोल, डिंडौरी और अनूपपुर में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। बाकी जिलों में बारिश का यलो अलर्ट है।

इससे पहले शुक्रवार को कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात रहे। मंडला में भारी बारिश से नेशनल हाईवे-30 पर लैंड स्लाइड के कारण जबलपुर-मंडला मार्ग बंद हो गया। यहां नर्मदा नदी का जलस्तर वॉर्निंग लेवल पर पहुंच गया। जिले के कारिया गांव में पानी ज्यादा भर गया। इस कारण एसडीईआरएफ ने लोगों का रेस्क्यू किया। जबलपुर में गैस सिलेंडर से भरा ट्रक नदी में बह गया। ​डिंडौरी में भारी बारिश के चलते कलेक्टर नेहा माराव्या ने 5 जुलाई को भी सभी हाईस्कूल तक की छुट्टी घोषित कर दी। जिले की सिवनी नदी का पानी पुल पर आने से जबलपुर-अमरकंटक नेशनल हाईवे बंद हो गया है। नर्मदा नदी में मंदिर डूब गया। मंडला में भी 5 जुलाई को छुट्‌टी घोषित कर दी गई है। टीकमगढ़ में भी भारी बारिश हुई। जेल रोड पर आदिवासी गर्ल्स हॉस्टल में पानी भर जाने पर एसडीआरएफ और पुलिस ने छात्राओं का रेस्क्यू किया।

शुक्रवार को 27 से अधिक जिलों में बारिश हुई। जबलपुर में 72 मिमी यानी, करीब 3 इंच पानी गिर गया। नरसिंहपुर में 2.6 इंच, सागर में डेढ़ इंच, छतरपुर के नौगांव में सवा इंच, मंडला-दमोह में 1 इंच, दतिया-श्योपुर में पौन इंच, बालाघाट-रीवा में आधा इंच बारिश हुई। वहीं, भोपाल, बैतूल, गुना, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, छतरपुर के खजुराहो, टीकमगढ़, सिवनी, सतना, सीधी, उमरिया, शाजापुर, देवास, सीहोर, आगर-मालवा, विदिशा, मऊगंज, कटनी समेत कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहा। रात के समय भी कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहा।

MadhyaBharat 5 July 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.