Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
मप्र में घोटाला : 24 लीटर पेंट पोतने के लिए किया तीन लाख की मजदूरी का भुगतान
sehdol, Scam in MP,wages for applying
शहडोल । मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में शिक्षा विभाग के अंतर्गत रंगाई-पुताई के नाम पर वित्तीय घोटाला सामने आया है। महज 24 लीटर आयल पेंट के काम के लिए तीन लाख से अधिक की मजदूरी का भुगतान दर्शाते हुए फर्जी बिल पास किए गए हैं। मामला जिले के ब्यौहारी विकासखंड के हाईस्कूल संकदी और उच्चतर माध्यमिक विद्यालय निपनिया से जुड़ा है। बिल की प्रति सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला कलेक्टर तक पहुंचा। उन्होंने तुरंत जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) से जवाब-तलब करते हुए राशि वसूली और जांच के आदेश दिए हैं। 
 
दोनों स्कूलों की रंगाई-पुताई के बिल शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। बिलों में दिखाया गया है कि इन स्कूलों में सिर्फ 4704 रुपये का 24 लीटर पेंट पोतने के लिए 443 मजदूर और 215 कारीगर लगे। इस पेंट को पोतने का 3.38 लाख खर्च का भुगतान किया गया। इनमें हाईस्कूल संकदी में केवल चार लीटर पेंट (784 रुपये) के लिए 168 मजदूर और 65 मिस्त्री दिखाए गए, जिनकी मजदूरी 1.06 लाख रुपये दर्शाई गई। उच्चतर माध्यमिक विद्यालय निपनिया में 20 लीटर पेंट के लिए 275 मजदूर और 150 मिस्त्री का भुगतान 2.31 लाख रुपये किया गया। दोनों मामलों में सुधाकर कंस्ट्रक्शन नामक ठेकेदार शामिल है और 5 मई, 2025 की तिथि वाले बिलों पर अधिकारियों और प्राचार्यों के हस्ताक्षर और सरकारी मुहरें लगी हैं। 
 
कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में गड़बड़ी की पुष्टि हुई है और जिन अधिकारियों ने मंजूरी दी है, उनसे वसूली और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अन्य स्कूलों के खर्चों की भी जांच के आदेश दिए गए हैं। वहीं, डीईओ फूल सिंह ने कहा कि मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
MadhyaBharat 5 July 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.