Since: 23-09-2009

  Latest News :
12 राज्यों-UT में 6.08 करोड़ नाम कटे, यूपी और बंगाल में सबसे बड़ा बदलाव.   महिला आरक्षण कानून को राजनीतिक हथियार न बनाया जाए.   10 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के लिए मजबूत कानून व्यवस्था अनिवार्य.   कांग्रेस सांसद डॉ. गांधी ने राघव चड्ढा विवाद में की तीखी एंट्री.   शराब नीति मामला: केजरीवाल आज हाईकोर्ट में स्वयं रखेंगे पक्ष.   काशी विश्वनाथ मंदिर में स्थापित हुई विश्व की प्रथम \'विक्रमादित्य वैदिक घड़ी\'.   भोपाल के 90 डिग्री ओवरब्रिज, लंबे विवाद के बाद रि-डिजाइन पर सहमति.   किसानों की जिम्मेदारी सर्वोपरि, राजनीतिक नियुक्तियों पर स्पष्ट रुख.   भागीरथपुरा पानी कांड: हाईकोर्ट आज करेगी अहम सुनवाई.   भोपाल में एआई कैमरों से सुरक्षा का नया युग.   MP में भाजपा स्थापना दिवस पर 17 जिलों में कार्यालयों का भूमिपूजन.   एमपी हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ओबीसी क्रीमीलेयर निर्धारण में पति की आय नहीं मानी जाएगी.   मधुमक्खी पालन से बदल रही छत्तीसगढ़ के किसानों आय और रोजगार.   CG बोर्ड परीक्षा की कॉपियों में अजीब अपीलें, हनुमान चालीसा से लेकर शादी और पास करने की गुहार .   कोरबा के जटांगपुर में पर्यटन को नई दिशा, सड़क सुधार से मिलेगा बढ़ावा.   छत्तीसगढ़ में मौसम बदला: तापमान में गिरावट और बारिश की संभावना.   BJP का 47वां स्थापना दिवस, CM साय करेंगे ध्वजारोहण से शुरुआत.   बेमेतरा में आत्मानंद स्कूल भर्ती 70 दिन से रुकी, 93 पदों पर नियुक्ति अटकी.  
एनएमडीसी के एजीएम व उनकी पत्नी पर नाबालिग ने मारपीट व प्रताड़ना का लगाया आरोप
dantewada, Minor accused ,NMDC
दंतेवाड़ा । जिले के बचेली थाना क्षेत्र में एनएमडीसी माइनिंग के एजीएम और उनकी पत्नी पर एक नाबालिग 13 वर्ष की बच्ची ने मारपीट और प्रताड़ना का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि यह दंपती बिहार से बच्ची को घर का काम करने के लिए 8 हजार रुपये मासिक वेतन के हिसाब से बचेली लेकर आए थे, लेकिन उसे प्रताड़ित करते थे, इसलिए वह घर से भाग गई। फिलहाल बच्ची अभी पुलिस थाने में है, चाइल्ड लाइन की टीम बच्ची का बयान ले रही है। जिसके बाद पुलिस मामले में एफआईआर दर्ज करेगी।
 
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राजेंद्र रंजन भारती एनएमडीसी माइनिंग में एजीएम के पद पर कार्यरत हैं। उनकी पत्नी दंतेवाड़ा सेंट्रल बैंक में पदस्थ है। शनिवार रात बच्ची घर से रोते बिलखते कहीं चली गई थी। आज रविवार सुबह शहर के लोगों ने उसे देखा, फिर इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने चाइल्ड लाइन से संपर्क किया। प्रारंभिक पूछताछ में बच्ची ने बताया कि वह बिहार की रहने वाली है। घर का काम करवाने के लिए पति-पत्नी लेकर आए थे। मुझे प्रताड़ित करते थे, इसलिए घर से भाग गई। एसआईए गोवर्धन निर्मलकर ने कहा कि, चाइल्ड लाइन की टीम बयान ले रही है। जिसके बाद पुलिस मामले के संबंध में एफआईआर दर्ज करेगी। उन्हाेंने बताया कि एजीएम राजेंद्र रंजन भारती को भी पुलिस थाना बुलाया गया है।

 

MadhyaBharat 6 July 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.