Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
नकली धान बीज का गोरखधंधा किराना दुकानों से हो रही खुलेआम बिक्री
ambikapur, Fake paddy seed racket, openly sold

अंबिकापुर । सरगुजा जिले के लखनपुर नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में नकली और बिना लाइसेंस वाले धान बीजों की खुलेआम बिक्री हो रही है। बिना किसी सरकारी मान्यता और लाइसेंस के दुकानदार मनमानी कीमतों पर निम्न गुणवत्ता वाले बीज किसानों को बेच रहे हैं। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि ये बीज किराना दुकानों, ठेलों और छोटे अस्थायी स्टॉलों से बेचे जा रहे हैं। न रेट लिस्ट, न रसीद, और न ही कोई वैध प्रमाणपत्र।

 

किसानों का आरोप है कि दुकानदार उन्हें बड़ी-बड़ी ब्रांड्स के नाम पर बीज थमा रहे हैं, लेकिन वे बीज खेतों में अंकुरित ही नहीं हो रहे। किसान रूदन राम राजवाड़े, राजू राम और मंगल राम ने बताया कि उन्होंने महंगे दाम देकर धान बीज खरीदा था, लेकिन खेत में 20 से 40 प्रतिशत तक भी अंकुरण नहीं हो सका। इससे उनका न सिर्फ आर्थिक नुकसान हुआ है, बल्कि समय और मेहनत भी बर्बाद हुई है।

 

लखनपुर की अधिकांश बीज दुकानों में न रेट लिस्ट लगी है, न ही किसानों को कोई रसीद दी जाती है। कई दुकानदार केवल एक-दो कंपनियों के नाम पर लाइसेंस लेकर अन्य अज्ञात कंपनियों के बीज भी बेचते हैं। जब बीज खराब निकलते हैं, तो दुकानदार कंपनी पर दोष मढ़कर पल्ला झाड़ लेते हैं।
 
कृषि विभाग की निष्क्रियता इस पूरे मामले को और गंभीर बना रही है। जांच के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है। किसानों का कहना है कि अब तक न कोई प्रभावी कार्रवाई हुई है, न ही जिम्मेदार अधिकारियों ने गंभीरता दिखाई है।
 
कई किसानों ने यह भी कहा कि वे इस प्रकार की धोखाधड़ी से खेती करने में हिचकिचा रहे हैं। नकली बीजों की वजह से उनकी पैदावार बुरी तरह प्रभावित हो रही है। सरकार और कृषि विभाग से वे बार-बार गुहार लगा चुके हैं, लेकिन समाधान के बजाय सिर्फ आश्वासन मिल रहा है।
 
जब इस संबंध में कृषि उप संचालक पीतांबर दीवान से आज रविवार काे संपर्क किया गया, तो उन्होंने बताया कि हमें आज ही कुछ शिकायतें मिली हैं। हमारी टीम को लखनपुर क्षेत्र में बीज की जांच के लिए भेजा गया है। दोषी दुकानों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।
MadhyaBharat 6 July 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.