Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
दीवानगंज रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी का एक डिब्बा पटरी से उतरा
raisen,  coach of a goods train, derailed

रायसेन । मध्य प्रदेश में रायसेन जिले के दीवानगंज रेलवे स्टेशन के पास शनिवार देर रात मालगाड़ी की एक बोगी पटरी से उतर गई। इस घटना के बाद रेलवे विभाग में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी और तकनीकी स्टाफ मौके पर पहुंच गए हैं। फिलहाल ट्रैक की मरम्मत का काम तेजी से शुरू कर दिया गया है। वहीं इस दुर्घटना की जांच को लेकर एक समिति बनाई जाएगी।

 

शनिवार देर रात करीब 3:30 बजे चेन्नई डिविजन से अंबाला डिवीजन की ओर जा रही मालगाड़ी की एक डिब्बा अचानक दीवानगंज स्टेशन के पास पटरी से उतर गया। यह घटना डाउन ट्रैक पर हुई, जिससे रेल पटरी के स्लीपर भी क्षतिग्रस्त हो गए और रेल मार्ग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे की आवाज से आसपास के लोग दहशत में आ गए। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और राहत-मरम्मत कार्य शुरू किया।

 

रेलवे पीआरओ ने बताया कि मालगाड़ी चेन्नई डिवीजन से चलकर अंबाला डिवीजन की ओर जा रही थी। मालगाड़ी में ऑटोमोबाइल लदा हुआ था। मिडिल लाइन से डाउन लाइन पर जाते वक्त लोको से 15वें नंबर का डब्बा ट्रैक से नीचे उतर गया। हादसे के चलते दो से तीन ट्रेनें प्रभावित हुईं, ट्रेनों को दूसरे ट्रैक से निकाला गया।

 

बताया जा रहा है कि अगर पूरी मालगाड़ी उतरती तो बड़ा हादसा हो सकता था। रविवार शाम तक ट्रैक बहाल करने की कोशिश की जा रही है। रेलवे ने जांच कमेटी गठित करने की जानकारी दी है। जांच के बाद ही पूरा मामला स्पष्ट हो सकेगा। रेल हादसों की बढ़ती घटनाओं ने सवाल खड़े कर दिए हैं।

MadhyaBharat 6 July 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.