Since: 23-09-2009

  Latest News :
भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को दी बधाई.   आईडीबीआई में सरकार की हिस्सेदारी से संबंधित विधायी घटनाक्रमों पर स्पष्टीकरण.   पहला प्रशिक्षण स्क्वाड्रन सेशेल्स से रवाना, समुद्री सहयोग को और प्रगाढ़ किया.   MY भारत- विकसित भारत के निर्माण के लिए रचनात्मक युवा शक्ति तैयार करने का बड़ा प्लेटफॉर्म है- शिवराज .   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सिंहस्थ-2028 की समीक्षा, बोले- श्रद्धालुओं को न हो परेशानी.   विजयादशमी पर प्रदेश में मनाया जाएगा \'गृह प्रवेश दिवस\', 10 लाख से अधिक परिवारों को मिलेगा लाभ.   ग्वालियर हादसे में परिजनों को खोने वाले परिवारों को मुख्यमंत्री ने बंधाया ढांढस, दोषियों होगा सख्त एक्शन.   50 से अधिक घी के ब्रांड असुरक्षित, दुकानों से हटेगा स्टॉक, बड़े ब्रांड शामिल.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.   ग्रामीणों के बीच बैठे डिप्टी सीएम, तीन गांवों में 1.55 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.   उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्राम लोहझरी में ग्रामीणों के बीच बैठकर किया सीधा संवाद.   प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के नेतृत्व में नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक अभियान.  
मध्य प्रदेश में मोहर्रम पर कई शहरों में निकाले जा रहे मातमी जुलूस
bhopal,  Madhya Pradesh, mourning processions
भोपाल । पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब के नवासे इमाम हुसैन और उनके साथियों की शहादत की याद में मुस्लिम समाज द्वारा रविवार को मोहर्रम का पर्व मनाया जा रहा है। मध्य प्रदेश में भी इस मौके पर राजधानी भोपाल, उज्जैन, बुरहानपुर समेत कई शहरों में मातमी जुलूस निकाले जा रहे हैं। सभी जगह हजरत इमाम हुसैन की शहादत को याद करते हुए मुस्लिम समुदाय के लोग इमामबाड़ों में एकत्रित हुए और धार्मिक विधियों के तहत मातम मनाया।
 
भोपाल में मुख्य जुलूस की शुरुआत फतेहगढ़ से हुई। इस जुलूस में ताजिए, बुर्राक, सवारियां, परचम, अखाड़े और ढोल-ताशे शामिल थे, जो वीआईपी रोड होते हुए करबला मैदान पहुंचे। इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस और ड्रोन कैमरों से लगातार निगरानी की गई। इस मौके पर मौलाना डॉ. रजी-उल-हसन हैदरी ने कहा कि इमाम हुसैन ने हमें पैगाम दिया कि अगर कोई जालिम, बेगुनाहों और मासूमों पर जुल्म कर रहा है तो आवाज उठाना हमारा धर्म और प्राथमिकता होनी चाहिए। इंसानियत से बड़ा कोई धर्म नहीं है। 
 
वहीं, उज्जैन में भी सुबह 5 बजे से ही मोहर्रम का जुलूस शुरू हुआ। शहरभर में 'या हुसैन' के नारों के साथ माहौल गूंज उठा। एएसपी नीतेश भार्गव ने बताया कि जुलूस की सुरक्षा के लिए 650 पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। पुलिस ने ड्रोन कैमरों से भी निगरानी की। जुलूस सुबह 10 बजे करबला मैदान में समाप्त हुआ। 
 
इधर, बुरहानपुर में रविवार को शिया समाज की ओर से मातमी जुलूस निकाला गया। इसमें कुछ युवा हाथ में तिरंगा झंडा लेकर शामिल हुए। यहां लोग अलम के बीच मातम करते हुए नजर आए। जुलूस सिंधी बस्ती स्थित शिया समाज के इमामबाड़े से निकला। यह रोशन चौक, इकबाल चौक, गांधी चौक, फव्वारा चौक, सिटी कोतवाली रोड, मंडी क्षेत्र से बुधवारा होते हुए वापस समाज के इमामबाड़ा पहुंचकर समाप्त हुआ।
 
वहीं, इंदौर में भी इमामबाड़ा से सरकारी ताजिए के साथ जुलूस निकाला जा रहा है। यह जुलूस दोपहर 2 बजे शुरू हुआ, जो विभिन्न मार्गों से आगे बढ़ रहा है। इसी तरह मुरैना में भी मोहर्रम पर ताजिए निकालने का सिलसिला शुरू हो चुका है। बड़ोखर की तरफ से निकाले गए ताजियों के आगे चल रहे डीजे पर मातमी धुन बजाई जा रही थी। शहरभर में जुलूस निकालने के बाद सभी ताजिए कब्रिस्तान में ठंडे किए जाएंगे।
 
गौरतलब है कि इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार साल के पहले महीने मोहर्रम की 10वीं तारीख को यौम-ए-आशूरा मनाया जाता है। इस दिन निकलने वाले जुलूस के दौरान करबला की जंग का जिक्र किया जाता है, जहां हजरत इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों ने अन्याय के खिलाफ लड़ते हुए शहादत दी थी
MadhyaBharat 6 July 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.