Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
भू-स्खलन के बाद चार जुलाई से चल रही मालगाड़ियां
jagdalpur, Goods trains, landslide
जगदलपुर । ईस्ट कोस्ट रेलवे जोन के रायगड़ा रेल मन्डल अंतर्गत 2 जुलाई को केके रेल लाइन के मल्लिगुड़ा-जरटी के मध्य भू-स्खलन की घटना के 48 घण्टों में युद्धस्तर पर किये गए मरम्मत व सुधार कार्य के बाद शुक्रवार 4 जुलाई काे ट्रेक के पूरी तरह ठीक हाेने की जानकारी दी गई। जिसके बाद मालगाड़ियों का परिचालन शुरू कर दिया गया है। लेकिन भू-स्खलन के 5 दिन के बाद भी इस लाइन पर यात्री ट्रेनों का परिचालन शुरू नही किया गया है। विशाखपट्नम रेल मंडल मुख्यालय ने 7 जुलाई तक यात्री ट्रेनों के परिचालन पर रोक लगाई थी, इसके बाद यात्री ट्रेनो का परिचालन करने के संकेत दिए थे। लेकिन 7 जुलाई के बाद भी यात्री ट्रेनों का परिचालन नियमित किया जाएगा, इस पर संशय की स्थिति बनी हुई है।
 
रेलवे सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जिस स्थल पर पहाड़ से मिट्टी और चट्टान का लगभग 25 हजार घन मीटर मलबा रेल ट्रैक पर जमा था, उसे साफ करने के बाद स्थल को 24 घण्टे सीसी कैमरे से निगरानीम लिया गया गया है। जिसका कंट्रोल विशाखपट्नम रेल मंडल मुख्यालय से मिनट-टू-मिनट किया जा रहा है। बस्तर संभाग मुख्यालय से लगभग 80 किमी दूर मल्लिगुड़ा-जरटी स्टेशन के मध्य 5 दिन पहले हुई भूस्खलन की घटना से रेल प्रशासन पूरी तरह से चौकन्ना है, कारण बारिश तक इस स्थल से रेल परिवहन करने को लेकर खासकर यात्री ट्रेनो के परिवहन पर वरिष्ठ मंडल रेल अधिकारी किसी प्रकार का जाेखिम नहीं लेना चाहते। जरटी स्टेशन में तीन ट्रेक में दो ट्रेक भारी बारिश से मिट्टी नरम होने से धनुषाकार हो गया है। इस प्राकृतिक घटना से दोनों लाइन को बंद कर दिया गया है। इन दोनों लाइन में मालगाड़ियों का परिवहन पर पूरी तरह से रोक लगाई गई है। भारी बारिश के चलते घटना स्थल से लाभग 8 किमी दूर कोरापुट की ओर स्थित जरटी स्टेशन के दो रेल ट्रैक धनुषाकार होने की घटना से रेल प्रबंधन को चिंता में डाल दिया है।
 
आज सोमवार को भुवनेश्वर से घटना स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे चीफ इंजीनियर कन्ट्रक्शन अशोक कुमार जरटी स्टेशन के दोनों ट्रेक का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ रेल मंडल विशाखपट्नम के डीआरएम ललित बोहरा, सीनियर डीइएन कन्ट्रेक्शन, सीनियर डीओएम व अन्य वरिष्ठ मंडल रेल अधिकारी साम्मलित थे। विशाखपट्नम रेल मंडल के सीनियर डिविजनल कमर्शियल मैनेजर यानी वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबन्धक के संदीप के अनुसार यदि सबकुछ ठीक रहा तो 8 जुलाई यानी मंगलवार से किरन्दुल-जगदलपुर से कोरापुट-विशाखपट्नम-रायगड़ा की ओर जाने वाली यात्री ट्रेनो का परिचालन शुरू किया जाएगा। भूस्खलन घटना के बाद बुधवार से किरन्दुल और जगदलपुर से चलने वाली यात्री ट्रेनो के पहिये थमी रही। जिसके चलते बस्तर और जयपुर (ओड़िसा) के यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

 

 
MadhyaBharat 7 July 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.