Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
50 प्रतिशत मानदेय में बढ़ोतरी को लेकर सीटू ने किया प्रदर्शन
dhamtari, CITU demonstrated , honorarium

धमतरी । छत्तीसगढ़ मध्याह भोजन एकता यूनियन सीटू के सदस्यों ने गांधी मैदान में धरना प्रदर्शन कर युक्तियुक्तकरण एवं 50 प्रतिशत मानदेय बढ़ाने की मांग की है। सीटू के सदस्यों ने मंच से जमकर शासन विरोधी नारे लगाए। यूनियन का प्रदर्शन लगातार चार जुलाई से चल रहा है। सोमवार को यूनियन के सदस्यों ने बरसते पानी के बीच प्रदर्शन किया।

सीटू के समीर कुरैशी एवं अनसुइया कंडरा ने बताया कि प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में मध्यान्ह भोजन बनाने वाली रसोईया एवं सहायिकाओं को मात्र 2000 रुपये के अल्प मानदेय में परिवार चलाना पड़ रहा है लेकिन राज्य शासन चुनाव पूर्व किये गये 50 प्रतिशत मानदेय बढ़ोतरी के वादे को भूल चुकी है। लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा धमतरी जिला सहित कुल 10,463 शालाओं का युक्युक्तिकरण किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ मध्यान्ह भोजन मजदूर एकता यूनियन की जिला समिति के निर्णय अनुसार नौ जुलाई तक विरोध सप्ताह के रूप में हड़ताल का आव्हान किया गया है। तीन जुलाई से आठ जुलाई तक धमतरी जिले की समस्त प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं के रसोईया एवं सहायिकाएं संकुल स्तरीय एवं जिलास्तरीय विरोध प्रदर्शन सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक कर रही हैं। नौ जुलाई को जिला स्तरीय आंदोलन गांधी मैदान में होगा। प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम 11 सूत्रीय ज्ञापन पत्र अनुविभागीय दण्डाधिकारी को सौंपेंगे। नौ जुलाई तक धमतरी जिले की प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में कार्यरत रसोईया सहायिकाएं हड़ताल पर रहेंगी। 10 जुलाई से पुनः स्कूलों में उपस्थित होकर मध्यान्ह भोजन का कार्य करेंगे।


इस अवसर पर ललिता साहू, अहिल्या ध्रुव, सरला शर्मा, सीता साहू, नेमिन निषाद, सुनीती ध्रुव, अमरीका नगारची, बालाराम मरकाम, डीहूराम यादव, राधा दिली, रूक्मणी निषाद, उकेश्वरी साहू, समारी यादव, अमरीका नेताम, लक्ष्मी पांडे, सरिता साहू, रितु यादव, सरस्वती साहू, योगिता अंगारे, संध्या ध्रुव, हेमा नेताम, गायत्री यादव उपस्थित थे।

 

 

 

MadhyaBharat 7 July 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.