Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
मुहर्रम जुलूस के दौरान धार्मिक भावनाएं आहत करने वालों के खिलाफ पुलिस ने बड़ा एक्शन
bilaspur, Police took big action , Muharram procession

बिलासपुर । छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में मुहर्रम जुलूस के दौरान धार्मिक भावनाएं आहत करने वालों के खिलाफ पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। वीडियो वायरल होने के बाद इस मामले में हिंदू सगठनों का विरोध शुरू हो गया। जिसके बाद पुलिस ने 2 आरोपितों  को गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ बीएनएस की धारा 353 (ग) समेत अन्य धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। कोतवाली पुलिस ने आरोपितों का शहर में जूलूस भी निकाला  है।


बता दें कि शहर में 6 जुलाई को मुहर्रम का जुलूस निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।जब जुलूस तारबाहर पहुंचा तो वहां शेर नाच में शामिल कुछ युवक माता के मंदिर की छत पर चढ़ गए और नाचने लगे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। हिंदू संगठनों ने कड़ा विरोध जताया और थाने का घेराव किया। पुलिस से मामले में जांच कर युवकों के खिलाफ एक्शन की मांग की गई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दो आरोपितों- मो समीर रजा और जुनैद रजा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपितों के खिलाफ बीएनएस की धारा 353(ग) (धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना), 296 (लोक शांति भंग करना), 351(2) (आपराधिक धमकी), और 3(5) (सामान्य इरादे से अपराध) के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस ने आरोपितों का शहर में जुलूस भी निकाला और उन्हें न्यायालय में पेश किया।

 

 

 

MadhyaBharat 8 July 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.