Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
अमेरिका का बांग्लादेश पर 35 फीसदी टैरिफ से भारत की कपड़ा कंपनियों को फायदा
new delhi, US

नई दिल्ली । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बांग्लादेश पर 35 फीसदी टैरिफ लगाने के ऐलान के बाद भारतीय टेक्सटाइल कंपनियों के शेयरों में 8 फीसदी तक की तेजी आई है। जानकारों का कहना है कि टैरिफ बढ़ने से बांग्लादेश की निर्यात लागत बढ़ेगी, जिससे अमेरिकी बाजार में उसकी प्रतिस्पर्धा कमजोर होगी। ऐसे में अमेरिकी बाजार में भारत कपड़ा निर्यात में अपनी हिस्सेदारी बढ़ा सकता है।


शेयर बाजार में मंगलवार 8 जुलाई को इंट्राडे ट्रेड में गोकलदास एक्सपोर्ट्स, केपीआर मिल, वर्धमान टेक्सटाइल्स और अरविंद लिमिटेड सहित भारतीय टेक्सटाइल कंपनियों के शेयरों में 8.2 फीसदी तक की उछाल आई, जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व में अमेरिकी प्रशासन ने परिधान और कपड़ा क्षेत्र के लिए विशेष निहितार्थों के साथ बांग्लादेश पर 35 फीसदी टैरिफ लगाने की घोषणा की।


दरअसल, भारत के निर्यात पर अमेरिका का सामान्य टैरिफ 10 फीसदी है। लेकिन टेक्सटाइल प्रोडक्ट्स पर अलग-अलग कैटेगरी की वजह से ये 26 फीसदी तक जा सकता है। इसका फायदा भारतीय टेक्सटाइल कंपनियों को मिल सकता है। अमेरिकी बाजार में भारत कपड़ा निर्यात में अपनी हिस्सेदारी बढ़ा सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि 35 फीसदी टैरिफ लगने से बांग्लादेश की निर्यात लागत बढ़ेगी, जिससे अमेरिकी बाजार में उसकी प्रतिस्पर्धा कमजोर होगी।


बांग्लादेश पर टैरिफ लगने से उसके उत्पाद अमेरिका में महंगे हो जाएंगे। इससे भारतीय कंपनियों को वहां के मार्केट में हिस्सेदारी बढ़ाने का मौका मिल सकता है। अगर भारत और अमेरिका के बीच कोई ट्रेड डील होती है तो भारत का फायदा बढ़ सकता है। ब्रांड्स बांग्लादेश में सस्ती लेबर और बड़े पैमाने पर उत्पादन की सुविधा के कारण अपने कपड़े बनवाते हैं। बांग्लादेश के करीब 4,000 से ज्यादा कारखाने और 40 लाख से अधिक श्रमिक इस उद्योग का हिस्सा हैं, जो इसे दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा रेडिमेड कपड़ा निर्यातक बनाता है। अमेरिका के रेडिमेड गारमेंट मार्केट में बांग्लादेश का शेयर 9 फीसदी है, जबकि भारत का शेयर करीब 6 फीसदी है। वहीं, वियतनाम 19 फीसदी के साथ सबसे आगे है।


उल्‍लेखनीय है क‍ि ट्रंप प्रशासन ने टैरिफ लगाने की समय-सीमा बढ़ाकर 1 अगस्त कर दी है। पहले यह समय-सीमा 9 जुलाई को समाप्‍त हो रहा था। भारत, जो अमेरिका के साथ व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा है, ट्रंप प्रशासन से टैरिफ पत्र प्राप्त करने वाले देशों की सूची में शामिल नहीं था। अमेरिका के जवाबी शुल्क के निलंबन को 01 अगस्त तक बढ़ाने से भारतीय निर्यातकों को राहत मिलेगी। इससे दोनों देशों को अंतरिम व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के लिए लंबित मुद्दों को सुलझाने के वास्ते अतिरिक्त समय मिलेगा।

MadhyaBharat 8 July 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.