Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
रामानुजगंज में पागल कुत्तों का आतंक
balrampur, Terror of mad dogs ,Ramanujganj

बलरामपुर । बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में कुत्तों का आतंक एक फिर से देखने को मिल रहा है। जिससे लोग दहशत में है। बीते देर शाम को एक कुत्ते ने दो वर्ष के मासूम सहित आठ से अधिक लोगों को काट कर जख्मी कर दिया है। दो वर्षीय बच्चे की गर्दन में श्वान के दांत से गहरा घाव बन गया है। आनन -फानन में बीते देर शाम बच्चे को रामानुजगंज 100 बिस्तर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

जानकारी अनुसार, नगर के 12वीं बटालियन मुख्यालय में बीते शाम एक श्वान अचानक घुसा और दो वर्षीय मासूम अनीशा शांडिल्य की गर्दन में काट दिया। इसके बाद आयुष पांच वर्ष, आकाश निराला 30 वर्ष को भी काट कर घायल कर दिया। इसके बाद सागर गैस एजेंसी में कार्य करने वाले सूरज अग्रवाल को भी काट लिया। वार्ड क्रमांक 13 के विजय रवि 50 वर्ष एवं संतोष ठाकुर की नौ वर्षीय बच्ची हिमांशी ठाकुर को श्वान ने काटकर घायल कर दिया।

 

शंकरगढ़ से जिला न्यायालय में पेशी में आए ग्रामीण को भी श्वान ने हमला कर घायल कर दिया है। सभी घायलों का इलाज 100 बिस्तर अस्पताल में चल रहा है। इस संबंध में कलेक्टर राजेंद्र कटारा ने समस्या के समाधान के लिए नगर पालिका को उचित कदम उठाने के लिए निर्देश दिया गया है।

 

 

MadhyaBharat 9 July 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.