Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
कटिहार में उदयपुर-कामाख्या एक्सप्रेस ट्रेन हादसे का शिकार
katihar, Udaipur-Kamakhya Express ,accident in Katihar

कटिहार । उदयपुर-कामाख्या एक्सप्रेस ट्रेन बुधवार को एक हादसे का शिकार हो गई। ट्रेन की पैंट्री कार का एक चक्का पटरी से उतर गया, जिससे ट्रेन को तत्काल रोका गया। यह घटना कटिहार रेलखंड पर डंडखोरा स्टेशन के पास घटी।

कटिहार रेलमंडल के सीनियर डीसीएम ने बताया कि ओवरहालिंग के लिए बुक किए गए पेंट्रीकार कोच संख्या 213460 के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली है। यह कोच ट्रेन संख्या 19615 उदयपुर सिटी कामाख्या कवि गुरु एक्सप्रेस द्वारा कामाख्या में मरम्मत के लिए बुक किया गया था।

हादसे के कारण अफरा-तफरी मच गई, लेकिन यात्रियों की सतर्कता और ट्रेन स्टाफ की तत्परता के चलते स्थिति नियंत्रण में रही। राहत की बात यह है कि इस दुर्घटना में कोई भी यात्री घायल नहीं हुआ है।

पटरी से उतरी दो बोगी को हटाकर ट्रेन को आगे के लिए रवाना कर दिया गया है। हादसे के कारण इस रूट पर अन्य ट्रेनें विलंबित हैं और कुछ को अन्य मार्गों पर डायवर्ट किया गया है। रेलवे ने यात्रियों से धैर्य बनाए रखने की अपील की है और जल्द ही स्थिति सामान्य करने का भरोसा दिया है। रेलवे के अनुसार, जांच की जा रही है कि पैंट्री कार का चक्का कैसे और क्यों उतरा।

MadhyaBharat 9 July 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.