Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
ट्रेड यूनियनों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल से बैंकिंग डाक और बिजली सेवाएं प्रभावित
new delhi, Banking, postal and electricity, trade unions

नई दिल्ली । देश में बुधवार को 10 केंद्रीय श्रम संगठनों (ट्रेड यूनियनों) के राष्‍ट्रव्‍यापी हड़ताल के आह्वान का असर देशभर में देखने को मिल रहा है, जिससे बैंकिंग, डाक, बिजली और सार्वजनिक परिवहन समेत कई अन्य सेवाएं प्रभावित हुईं है। हालांकि, देशभर के किसी भी वाणिज्यिक बाजार पर कथित भारत बंद का कोई प्रभाव नहीं पड़ा है।


ट्रेड यूनियनों के इन 10 संगठनों के मंच ने दावा किया है कि अन्य मुद्दों के साथ-साथ नई श्रम संहिताओं के विरोध में 25 करोड़ श्रमिकों को 'आम हड़ताल' के लिए लामबंद किया जा रहा है। इस बीच अखिल भारतीय मजदूर संघ कांग्रेस की महासचिव अमरजीत कौर ने एक बयान में बताया क‍ि बुधवार सुबह देशभर में आम हड़ताल शुरू होने के बाद पश्चिम बंगाल, केरल, झारखंड, कर्नाटक सहित अन्य राज्यों से हड़ताल की खबर और तस्वीरें मिली हैं।


अमरजीत कौर ने कहा कि राष्‍ट्रव्‍यापी हड़ताल से बैंकिंग, डाक और बिजली सेवाएं प्रभावित हुई हैं। इससे तांबा और कोयला खनन प्रभावित होगा, जबकि कई राज्यों में सार्वजनिक परिवहन पर भी इसका असर पड़ेगा। उन्होंने आगे कहा कि पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के किसान संघ भी अपने-अपने क्षेत्रों में विरोध प्रदर्शन करेंगे।


ट्रेड यूनियनों की प्रमुख मांगों में चार श्रम संहिताओं को खत्म करना, ठेकाकरण, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों का निजीकरण, न्यूनतम मजदूरी को बढ़ाकर 26 हजार रुपये प्रति माह करना, इसके साथ ही किसान संगठनों की मांगें शामिल हैं, जिनमें स्वामीनाथन आयोग के सी-2 प्लस 50 फीसदी के फार्मूले के आधार पर फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य और किसानों के लिए ऋण माफी शामिल हैं।

MadhyaBharat 9 July 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.