Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
अब भोपाल होगा भिक्षावृत्ति मुक्त, गठित आठ दल करेंगे शहर का भ्रमण
  Bhopal , begging free, eight formed teams

भोपाल। भोपाल जिले को भिक्षावृत्ति मुक्त करने के लिए गठित किए गए आठ दल शहर में भ्रमण कर छापामार कार्यवाही करेंगे। इसके लिए सभी गठित दलों का साप्ताहिक रोस्टर तैयार किया गया है। इसके साथ ही वृद्ध एवं बीमार भिक्षुओं के लिए शासकीय हमीदिया अस्पताल में इलाज के लिए विशेष वार्ड तैयार करने का निर्णय लिया गया है। इस संबंध में कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देशन में शुक्रवार को एडीएम प्रकाश नायक की अध्यक्षता एवं सभी एसडीएम की उपस्थिति में बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में निर्णय लिया गया कि भिक्षुओं के लिए गठित दल रोस्टर की हिसाब से भोपाल के अनुविभागीय क्षेत्रों में भ्रमण करेगा। इसके साथ ही दलों में पुलिस विभाग, नगर निगम, श्रम, अनुसूचित जाति एवं जनजाति, महिला एवं बाल विकास, सामाजिक न्याय को शामिल किया गया है। संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय विभाग द्वारा बताया गया कि भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की स्‍माईल उपयोजना के तहत भोपाल जिला को भिक्षावृत्ति मुक्त बनाने के उद्देश्य से चयनित किया गया है।

उल्लेखनीय है कि भिक्षावृत्ति में संलग्न व्यक्तियों के पुनर्वास के लिए विशेष रूप से आश्रय स्थल व भिक्षुक गृह की स्थापना की गई है। इस आश्रय स्थल के संचालन के लिए अनुभवी और सक्षम स्वैच्छिक संस्थाओं व संगठनों से 15 जुलाई 2025 शाम 5 बजे तक प्रस्ताव आमंत्रित किए गए हैं। बता दें कि कलेक्टर भोपाल द्वारा 3 फरवरी 2025 को भिक्षावृत्ति करने व भिक्षा देने पर प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया गया है।

MadhyaBharat 11 July 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.