Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
जीतू पटवारी ने सरकार पर साधा निशाना
bhopal, Jeetu Patwari ,targeted the government
भोपाल । मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने अशोकनगर जिले के मूडरा/मुंगावली क्षेत्र में गजराज लोधी, उनके भाई रघुराज लोधी और पूरे परिवार की रहस्यमय गुमशुदगी को लेकर राज्य सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने परिवार के गुम होने पर सवाल उठाए हैं। जीतू ने कहा कि 14 दिन हो गए हैं परिवार गांव से गायब है। पटवारी ने यह भी बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह गांव में जाकर परिजनों से मिले थे। परिवारजनों ने बताया कि "एफआईआर दर्ज कराने के बाद से ही गजराज और रघुराज लोधी अपने पूरे परिवार के साथ लापता हैं। ऐसे में मेरी सरकार से मांग है कि उन्हें सबके सामने लाया जाए। क्या उनका अपहरण हुआ है या फिर हत्या कर दी गई है, इस बात को सरकार स्पष्ट करें।
 
जीतू पटवारी ने शुक्रवार काे मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि यह मामला अब सिर्फ एक व्यक्ति या परिवार का नहीं रहा, बल्कि यह मध्यप्रदेश की भयावह कानून व्यवस्था, माफिया तंत्र और सरकार की तानाशाही मानसिकता को उजागर करता है। उन्हाेंने कहा कि "गजराज लोधी ने खुद बताया था कि उनके साथ मारपीट हुई ,उन्हें मल खिलाया गया, मोटरसाइकिल छीनी गई, धमकाया गया। इसके वीडियो साक्ष्य मौजूद हैं। वह लगातार 15 दिनों तक प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के चक्कर काटते रहे, न्याय की गुहार लगाते रहे लेकिन उनकी बात किसी ने नहीं सुनी।" जब मैंने इस घटना की ओर सरकार का ध्यान दिलाया, तो सरकार की तानाशाही इतनी बढ़ गई कि मुझ पर ही एफआईआर दर्ज करवा दी गई। पीड़ित को न्याय नहीं मिला, बल्कि उसे अपराधी बना दिया गया — यह कैसा न्याय है?"
 
शहडोल में जल प्रबंधन कार्यक्रम में ड्राई फ्रूट्स घोटाले को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा मध्य प्रदेश में एक भी मंत्रालय ऐसा नहीं है जहां 50% से कम कमीशन लिया जाता हो। कुछ दिन में 1 लीटर पेंट से 233 लोगों ने पुताई की थी, अब 14 लोग जिस तरीके से ड्राई फ्रूट खा गए। मुझे लगता है कि पेट तो इनका इंसानों जैसा था, लेकिन खा भैसों जैसा गए और पचा भी गए। फर्जी वोटर लिस्ट पर पटवारी ने कहा कि चुनाव को कैसे खरीदना, बेचना सब करते हैं। एक एक वोटर लिस्ट का मध्यप्रदेश में सत्यापन होना चाहिए। जल्द ही संगठन सृजन होगा और योग्य व्यक्तियों का चयन किया जाएगा। वार्ड और ग्राम पंचायत पर भी कांग्रेस कमेटी का गठन किया जायेगा।
 

 

 

MadhyaBharat 11 July 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.