Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
शहडोल में बारिश का तांडव नदी में फंसे 6 लोगों को बचाया
sehdol, Rain wreaks havoc, river rescued

शहडोल । शहडोल जिले में बारिश का दौर लगातार जारी है। लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। नदी-नालों में उफान की वजह से कई मार्ग बंद हो गए हैं। ब्यौहारी क्षेत्र में शुक्रवार रात को बारिश का तांडव देखने को मिला। नदी उफान में आ जाने से एक घर के चारों तरफ जल भराव हो गया। एक परिवार घर के अंदर ही फंस गया। किसी तरह पुलिस तक सूचना पहुंची तो पुलिस ने एसडीआरएफ की टीम ने चार घंटे की कड़ी मेहनत के बाद परिवार के 6 सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल कर सुरक्षित स्थान में पहुंचाया गया। वहीं ब्यौहारी से पपौंध मार्ग शुक्रवा से बंद है। देवलौंद में तेज बारिश की वजह से कच्चा महान गिर गया, जिसके नीचे दबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है।


ब्यौहारी थाना क्षेत्र के सुखा गांव में झारप नदी शुक्रवार रात 8 बजे से उफान में आ गई। नदी खतरे के निशान से ऊपर बहने लगी। वहीं राम सुमन कुशवाहा का घर नदी के किनारे है। नदी का पानी घर के चारों तरफ भर गया, जिससे खेत और घर में 6 फीट तक जल भराव हो गया। कुशवाहा परिवार के छह सदस्य घर के ऊंचे स्थान पर जाकर बैठ गए और पुलिस की डायल हंड्रेड को मामले की जानकारी दी। एसडीआरएफ की टीम ने थाना प्रभारी अरुण पांडे के नेतृत्व में चार घंटे की मशक्कत के बाद राम सुमन कुशवाहा के परिवार के 6 सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाला। थाना प्रभारी अरुण पांडे ब्यौहारी ने बताया कि परिवार में 6 लोग घर के अंदर फंसे थे। चारों तरफ जल भराव हो गया था। सूचना के बाद हमने रेस्क्यू टीम को मौके पर बुलाया और रेस्क्यू कर सभी को सुरक्षित स्थान में पहुंचाया गया है।


कच्चा मकान गिर पुजारी की मौत
देवलौंद थाना क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश की वजह से कच्चा मकान गिर गया, जिसके नीचे दबने से रामधनी बैस पुत्र राम भरोसे उम्र 80 वर्ष निवासी चौकी टोला बुढ़वा की मलवे में दबने से मौत हो गई है। पुलिस ने बताया कि रामधनी शिव बाबा मंदिर में पुजारी थे और रात्रि में हुई बारिश के कारण उनका कच्चा मकान गिर गया। घटना उस समय घटी जब वह अकेले घर के अंदर सो रहे थे। शनिवार सुबह जब लोगों ने पुजारी के मकान को गिरा देखा, तब जाकर पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मलबे को हटाया तो रामधनी का शव पुलिस को मिला है। पुलिस के मामले पर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

 
MadhyaBharat 12 July 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.