Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
बेंगलुरु भगदड़ मामले में जांच आयोग ने सौंपी रिपोर्ट
bangluru, Inquiry commission ,submits report

बेंगलुरु । बेंगलुरू में चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास मची भगदड़ की घटना पर गठित जांच आयोग की रिपोर्ट मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को सौंप दी गयी है। न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) माइकल डी. कुन्हा की एकल सदस्यीय जांच आयोग की रिपोर्ट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (आरसीबी), कर्नाटक राज्य क्रिकेट एसोसिएशन (केएससीए) और बेंगलुरु पुलिस के अधिकारियों को घटना के लिए प्रत्यक्ष रूप से जिम्मेदार ठहराया गया है।  रिपोर्ट में ऐसी त्रासदियों की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए कई सिफारिशें भी की गई हैं।

 
 

न्यायमूर्ति माइकल कुन्हा की जांच रिपोर्ट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू फ्रेंचाइजी, इवेंट मैनेजमेंट कंपनी डीएनए एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड, कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ और शहर के कई पुलिस अधिकारियों को चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास हुई भगदड़ के लिए जिम्मेदार ठहराया गया है। रिपोर्ट में इस बात का भी उल्लेख है कि कार्यक्रम को इतने कम समय में आयोजित करना असंभव होने की जानकारी  होने के बावजूद इसे आयोजित किया गया। सभी के कर्तव्यों में लापरवाही और निष्क्रियता के कारण यह त्रासदी घटी। विजय उत्सव के लिए सुरक्षा व्यवस्था उपयुक्त नहीं थी। पुलिस की व्यापक तैनाती नहीं थी। लाखों की संख्या में प्रशंसकों के आने का अनुमान लगाने में पुलिस, आरसीबी और केएससीए के अधिकारी विफल रहे।

 

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि आरसीबी द्वारा नि:शुल्क पास जारी करने की घोषणा से भारी संख्या में प्रशंसक वहां पहुंचे। इसके अलावा, आरसीबी, केएससीए और पुलिस के बीच किसी प्रकार का समन्वय नहीं था, जो इस घटना का एक प्रमुख कारण बना। जनसमूह को नियंत्रित करने के लिए कोई स्पष्ट दिशा-निर्देश भी जारी नहीं किए गए थे।

 

इस बीच राज्य के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने जांच आयोग की रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि इसे 17 जुलाई को आयोजित होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक में प्रस्तुत किया जाएगा और फिर आरे की कार्रवाई की जाएगी।

 

उल्लेखनीय है कि 4 जून को आरसीबी टीम के विजय उत्सव के दौरान हुई भगदड़ में 11 प्रशंसकों की मृत्यु हो गई थी, जबकि 50 से अधिक घायल हो गए थे। इस घटना की जांच के लिए राज्य सरकार ने 5 जून को सेवानिवृत्त न्यायाधीश माइकल डी. कुन्हा की अध्यक्षता में एकल सदस्यीय जांच आयोग का गठन किया था।

MadhyaBharat 12 July 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.