Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
केन्द्रीय मंत्री शिवराज ने एक बार फिर दिखाई संवेदनशीलता
bhopal, Union Minister Shivraj , showed sensitivity
भाेपाल । मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने अलग अंदाज के लिए जाने जाते हैं। रविवार काे केन्द्रीय मंत्री शिवराज की संवेदनशीलता एक बार फिर देखने मिली है। राजधानी भोपाल के चेतक ब्रिज पर एक सड़क हादसा हुआ, जहां एक युवक गंभीर रूप से घायल पड़ा था। जैसे ही शिवराज सिंह का काफिला वहां से गुजरा, उन्होंने तुरंत अपनी गाड़ी रुकवाई और घायल की हालत देखकर उसे अपनी ही गाड़ी से अस्पताल भिजवाया। इतना ही नहीं, उन्होंने अस्पताल प्रशासन से खुद बात कर इलाज में कोई कमी न होने देने के निर्देश भी दिए। उनके इस अंदाज को देखकर हर कोई हैरान रह गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
 

दरअसल, शिवराज सिंह चौहान रविवार को राजधानी भोपाल के अवधपुरी इलाके में आयोजित जैन समाज के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। वे चेतक ब्रिज से गुजर रहे थे। इस दौरान चेतक ब्रिज पर भीड़ इकट्ठा देख शिवराज ने अपना काफिला रुकवाया। उन्होंने सड़क दुर्घटना में घायल एक युवक को देखा, जिसके बाद उन्होंने अपना काफिला रुकवा दिया। इतना ही नहीं शिवराज सिंह चौहान ने उसे अपनी गाड़ी से अस्पताल भी पहुंचवाया। वीडियो में शिवराज का काफिला रुकते ही एक महिला उनके पास पहुंचती है और कहती है कि सर एक्सिडेंट हो गया है। बिना देर किए शिवराज अपने सहयोगियों से कहते हैं कि घायल युवक को गाड़ी में ले चलो। इतना ही नहीं शिवराज सिंह भी स्वयं उस युवक को उठाने में मदद करते हैं। वे अपने सहयोगियों से कहते हैं कि एक लोग मेरे यहां से अस्पताल जाएं। साथ ही केंद्रीय मंत्री ने अस्पताल प्रबंधन को फोन कर त्वरित उपचार के लिए निर्देशित भी किया। इसके बाद वहां पर मौजूद लोगों ने उनका धन्यवाद किया और कहा कि मामा हम आपको बहुत मिस करते हैं।

मंत्री शिवराज सिंह संवेदनशील नेताओं में एक माने जाते है। यह पहला माैका नहीं जब शिवराज सिंह चाैहान ने सड़क हादसे में घायल की मदद की हाे। इसके पहले भी वे कई बार सड़क हादसे में घायलों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था कर चुके हैं। घायल के परिजनों ने मंत्री शिवराज के इस कदम की सराहना करते हुए उनका आभार जताया है।

 
 
MadhyaBharat 13 July 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.