Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
भगवान पर टिप्पणी करने वाले सनातन विरोधी का सर्वनाश हो जाएगा : भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा
raipur, Anti-Sanatan people,BJP MLA Purandar Mishra

रायपुर । भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने रविवार काे पत्रकाराें से चर्चा करते हुए राहुल गांधी के बयान पर सख्त आपत्ति जताई है। उन्होंने राहुल गांधी को श्राप देते हुए कहा कि भगवान पर टिप्पणी करने वाले ऐसे सनातन विरोधी का सर्वनाश हो जाना चाहिए। देख लेना अगले रथयात्रा तक कैसे दुर्गति होगी।


रायपुर जग्गनाथ मंदिर सेवा समिति के अध्यक्ष पुरंदर मिश्रा ने मीडिया से चर्चा में राहुल गांधी के भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा अडानी परिवार के लिए रोक दिए जाने वाले बयान पर कहा कि राहुल गांधी बस आलू से सोना बनाये, भगवान पर टिप्पणी न करें। भगवान से लगेंगे तो सत्यानाश हो जाएगा। मैं ब्राह्मण हूं, और सही में जग्गनाथ जी का काम करता हूं तो चाहूंगा मेरा श्राप राहुल गांधी को लग जाए।


पुरंदर मिश्रा ने कहा कि राहुल गांधी ने भगवान जगन्नाथ को चैलेंज किया है। भगवान जगन्नाथ कलयुग के साक्षात् देवता हैं। सनातन को मानने वाले सभी भगवान जगन्नाथ के पास गए हैं। भगवान जगन्नाथ से प्रार्थना करता हूं कि कांग्रेस को सद्बुद्धि दें।

विधायक ने इसके साथ आरोप लगाया कि कुछ लोग भगवान को, सनातन धर्म को अपमानित करना चाहते हैं। किसी व्यक्ति विशेष के लिए रथयात्रा रोकने का आरोप लगाया गया है। जिनकी शादी नहीं हो रही वह प्रभु जगन्नाथ को लेकर आरोप लगा रहे हैं।

 

 

MadhyaBharat 13 July 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.