Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
एआई-171 दुर्घटनाग्रस्त विमान में कोई तकनीकी समस्या नहीं मिली : एयर इंडिया सीईओ
new delhi, No technical fault,Air India CEO

नई दिल्ली । अहमदाबाद हादसे के बारे में विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) की रिपोर्ट पर एयर इंडिया के मुख्‍य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) कैंपबेल विल्सन ने सोमवार को पहली प्रतिक्रिया दी है। टाटा की अगुवाई वाली विमानन कंपनी के एमडी ने कहा कि 12 जून को गुजरात में दुर्घटनाग्रस्त विमान या उसके इंजन में कोई यांत्रिक या रख-रखाव संबंधी समस्या नहीं पाई गई है।


कैंपबेल विल्सन ने कर्मचारियों को भेजे एक आंतरिक ई-मेल में कहा है कि पिछले महीने अहमदाबाद में हुई विमान दुर्घटना पर एएआईबी की प्रारंभिक रिपोर्ट में कई सारी चीजें स्पष्ट हो गई हैं। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक रिपोर्ट में न तो कोई कारण बताया गया और न ही कोई सुझाव दिया गया है। विल्सन ने आगे कहा कि विमान के ईंधन की गुणवत्ता में कोई समस्या नहीं थी और टेक-ऑफ रोल में कोई असामान्यता नहीं थी।


उन्होंने एयर इंडिया के कर्मचारियों को इस संदेश में कहा कि पायलटों ने उड़ान से पूर्व ब्रेथलाइजर परीक्षण पास कर लिया था। उनकी चिकित्सा जांच के दौरान कोई भी चिंताजनक बात सामने नहीं आई थी। विल्सन ने कर्मचारियों से अपील की कि वे जल्दबाजी में कोई निष्कर्ष न निकालें, क्योंकि जांच अभी पूरी नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि हम जांचकर्ताओं के साथ सहयोग करते रहेंगे।

 

दरअसल, विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) ने 12 जून को गुजरात में दुर्घटनाग्रस्त विमान पर शनिवार को अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट जारी की थी। इस विमान हादसे में 260 लोग मारे गए थे। अहमदाबाद से लंदन गैटविक जा रहा यह विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद हादसे का शिकार हो गया था।

MadhyaBharat 14 July 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.