Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
प्रधानमंत्री का गृहनगर वडनगर बनेगा गुजरात का पहला 'स्लम फ्री सिटी'
gandhinagar, Prime Minister

गांधीनगर । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मस्थान वडनगर को वैश्विक स्तर के पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए गुजरात सरकार द्वारा महत्वाकांक्षी कदम उठाए जा रहे हैं। अब वडनगर को गुजरात का पहला "स्लम फ्री" शहर बनाने की परियोजना शुरू की गई है, जिससे शहर की ऐतिहासिक पहचान बनी रहेगी और साथ ही आधुनिक विकास भी होगा।

 

निम्नलिखित कार्य किए जाएंगे:

 

-वडनगर शहर के कुल 300 से अधिक परिवारों को नए मकानों में पुनर्वासित किया जाएगा।

-विकास कार्य के लिए 15 से अधिक क्षेत्रों से लगभग 7 करोड़ रुपये मूल्य की जमीन मुक्त कराई जाएगी।

-पुनर्वास के लिए पालिका द्वारा भूमि आवंटन को मंजूरी दे दी गई है और अब मानसून के बाद तेजी से कार्य शुरू किया जाएगा।

 

लाभ किसे और क्या मिलेगा?

 

-प्रत्येक झुग्गीवासी को 50 वर्ग मीटर का प्लॉट और पक्का मकान प्रदान किया जाएगा।

-तब तक राज्य सरकार भाड़े की राशि देगी।

-नए क्षेत्रों में पूर्ण सुविधाओं के साथ आवास, सड़क, पानी, कम्युनिटी हॉल आदि का निर्माण किया जाएगा।

 

राजनीतिक और प्रशासनिक ढांचा:

 

इस विकास योजना के लिए एक विशेष समिति गठित की गई है, जिसमें मेहसाणा के कलेक्टर अध्यक्ष के रूप में और प्रादेशिक आयुक्त सहित विभिन्न अधिकारी सदस्य के रूप में शामिल हैं। पालिका, नगर नियोजन अधिकारी और चीफ ऑफिसर को भी समिति में शामिल किया गया है।

 

जमीन मुक्त कराने वाले स्थान:

 

1. सोमनाथ मंदिर के सामने (4717.09 वर्ग मीटर)

 

2. निकट के देवपूजक वास (1943.46 वर्ग मीटर)

 

इनके साथ कुल 15 क्षेत्रों में लगभग 45,722 वर्ग मीटर जमीन मुक्त कराई जाएगी।

 

दो वर्षों में वडनगर का बदलेगा चेहरा

 

इस विकास योजना के तहत अगले दो वर्षों में वडनगर का कायाकल्प देखने को मिलेगा। परंपरा और आधुनिकता के समन्वय के साथ वडनगर अब केवल एक ऐतिहासिक नगरी नहीं रहेगा, बल्कि गुजरात का एक मॉडल हेरिटेज और टूरिज्म सिटी के रूप में पहचान बनाएगा।

 
MadhyaBharat 14 July 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.