Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
प्रेशर आईईडी की चपेट में आने से एक बालिका सहित तीन ग्रामीण घायल
raipur, Three villagers, pressure IED

रायपुर । छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल के बीजापुर जिले में कल शाम मशरूम (फुटु) संग्रह के लिए गये ग्रामीण माओवादियों द्वारा लगाए गए प्रेशर आईईडी पर पैर पड़ जाने से हुए धमाके में एक बालिका सहित तीन ग्रामीण घायल हो गए।

 

बीजापुर पुलिस अधीक्षक अजय यादव ने सोमवार जानकारी दी कि बीती देर शाम के थाना मद्देड़ ग्राम धनगोल के जंगल में ग्रामीण मशरूम संग्रह कर रहे थे,तभी उनमें से कुछ ग्रामीण का पैर पहले से लगाए प्रेशर आईईडी पर पड़ गया ,जिससे जोरदार विस्फोट हो गया । इस घटना में कविता कुड़ियम पिता नागैया उम्र (16 वर्ष) निवासी धनगोल, थाना – मद्देड़, जिला-बीजापुर,कोरसे संतोष पिता लच्छा उम्र (26 वर्ष) निवासी धनगोल, थाना – मद्देड़, जिला – बीजापुर एवं चिड़ेम कन्हैया पिता किस्टैया (24 वर्ष) निवासी धनगोल, थाना – मद्देड़, जिला – बीजापुर घायल हो गए। विस्फोट के कारण ग्रामीणों के पैर एवं चेहरे में चोटें आई हैं। घायलों को तत्काल उपचार हेतु रात्रि में ही बीजापुर के जिला अस्पताल भर्ती किया गया है जहां इनका उपचार चल रहा है।

पुलिस अधीक्षक ने अपील की है कि जंगल क्षेत्रों में भ्रमण करते समय विशेष सतर्कता बरतें एवं किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस थाना या निकटतम सुरक्षा कैम्प को दें।

 

MadhyaBharat 14 July 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.