Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
छत्तीसगढ़ में एसईसीएल ओपन कास्ट के मैनेजर और एसी के यहां आयकर का छापा
raipur, Income tax raid , SECL open cast manager

रायपुर । छत्तीसगढ़ में आयकर विभाग ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए सोमवार सुबह बिलासपुर, मनेंद्रगढ़ और चिरमिरी समेत कई इलाकों में एक साथ दबिश दी है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, ये छापेमारी टैक्स चोरी की शिकायतों के आधार पर की गई है, और पूरा मामला साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) से जुड़ा बताया जा रहा है।

विभागीय सूत्रों के अनुसार साेमवार सुबह करीब 8 बजे चिरमिरी के पोड़ी नवापारा स्थित एसईसीएल ओपन कास्ट के मैनेजर रविशंकर चक्रधारी और मनेंद्रगढ़ निवासी एसी मनीष गुप्ता के घर इनकम टैक्स की टीमें पहुंचीं। चार गाड़ियों में आई टीम ने दोनों घरों को चारों ओर से घेर लिया और घर के अंदर दस्तावेजों की गहन जांच शुरू कर दी। इस दौरान किसी को अंदर-बाहर जाने की अनुमति नहीं दी गई।

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के अलावा बिलासपुर में भी आधा दर्जन से ज्यादा ठिकानों पर रेड पड़ी है। छापेमारी को लेकर इनकम टैक्स विभाग की ओर से अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। 

 

विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, विभाग की टीमें बैंक स्टेटमेंट, प्रॉपर्टी डील्स, डिजिटल ट्रांजैक्शन और अन्य आर्थिक दस्तावेजों की बारीकी से जांच कर रही हैं। छापे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और जिला प्रशासन को भी अलर्ट कर दिया गया। दोनों शहरों में प्रशासनिक सतर्कता बढ़ा दी गई है और कार्रवाई की निगरानी उच्च स्तर से की जा रही है। 

MadhyaBharat 14 July 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.