Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
दोस्तों के साथ कोलार डैम पिकनिक मनाने गए दो छात्राें की डूबने से मौत
bhopal,Two students ,drowning

भोपाल । सीहोर जिले के बिलकिसगंज इलाके के कोलार डैम के आउटर एरिया में दाेस्ताें के साथ पिकनिक मनाने गए दाे छात्राें की डूबकर माैत हाे गई। रविवार शाम काे दाेनाें छात्र अपने दाेस्ताें के साथ काेलार डैम पहुंचे थे। जहां नहाते समय दाे छात्र डूब गए। 18 घंटे चले रेस्क्यू के बाद दोनों के शव सोमवार सुबह एसडीआरएफ की टीम ने बरामद किए। पोस्टमार्टम बिलकिसगंज में कराया जा रहा है। इस हादसे का वीडियाे भी सामने आया है।

 

बिलकिसगंज थाने के प्रभारी संदीप मीणा ने बताया कि भोपाल के चार छात्र रविवार शाम पिकनिक मनाने कोलार डैम पहुंचे। सभी दोस्त नहाते हुए मस्ती कर रहे थे। इसी दौरान तीन छात्र गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। इनमें से दो की डूबने से मौत हो गई, जबकि एक युवक ने स्वयं को संभाल लिया और किसी तरह तैरकर किनारे आ गया। दाे छात्र बाहर नहीं निकल सकें और गहरे पानी में डूब गए। मृतकों की पहचान प्रिंस राजपूत (22) निवासी बिहार और उज्ज्वल त्रिपाठी (20) निवासी छतरपुर के रूप में हुई है। सूचना पाकर बिलकिसगंज थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम माैके पर पहुंची। रविवार देर रात तक दोनों युवकों की तलाश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। सोमवार सुबह दोबारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया, तब करीब सुबह 11:55 बजे दोनों शव बरामद किए जा सके। टीम ने करीब 18 घंटे की मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला।

 

पुलिस के अनुसार मृतक छात्र प्रिंस भोपाल के एमपी नगर में किराए पर रहता था और जबकि उज्ज्वल अशोका गार्डन में किराए के कमरे में रहकर पढ़ाई कर रहा था। दोनों अलग-अलग प्राइवेट कॉलेजों से बी.फार्मा की पढ़ाई कर रहे थे। पाेस्टमार्टम के बाद एक शव को बिहार और दूसरा छतरपुर भेजा जाएगा। उनके साथ शैलेन्द्र धाकड़ और सत्यम पटेल भी थे। चारों दोस्त डैम की पाल पर चढ़कर लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर जंगल में पहुंचे थे। फिर वे डैम में नहाने लगे। प्रिंस सिंह और उज्ज्वल त्रिपाठी गहरे पानी में चले गए थे। इस वजह से वे डूब गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है।

MadhyaBharat 14 July 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.