Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
सड़क हादसे में छात्र की माैत बहन को स्कूल छोड़ने जाते समय वैन ने मारी टक्कर
indore, Student dies , road accident

इंदौर । शहर के गांधी नगर इलाके में साेमवार सुबह हुए सड़क हादसे में एक नाबालिग छात्र की दर्दनाक माैत हाे गई। बहन काे बाइक से स्कूल छाेड़ने जाते समय वैन ने टक्कर मार दी। हादसे में छात्र की माैत हाे गई, जबकि बहन घायल है। जिसका अस्पताल में ईलाज जारी है। इस घटना का वीडियाे सामने आया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आराेपित वैन चालक की तलाश शुरू कर दी है।

 

जानकारी अनुसार 17 वर्षीय छात्र भविष्य यादव साेमवार सुबह करीब 11 बजे बाइक से अपनी 13 साल की छोटी बहन भूमिका को बीपी चिल्ड्रन स्कूल छोड़ने जा रहा था। इस दाैरान गायत्री माता मंदिर के पास जब वह सड़क से निकल रहा था, तभी एक मारुति वैन रिवर्स हो रही थी। मारुति वैन ने बाइक काे जाेरदार टक्कर मार दी। टक्कर हाेते ही बाइक सड़क पर फिसलकर गिर गई। भविष्य वैन की चपेट में आ गया और लोहे के पोल से जा टकराया। जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई जबकि बहन भूमिका दूसरी तरफ गिरी। घटना के बाद वैन का ड्राइवर दोनों को भाटिया अस्पताल ले गया और वहां छोड़कर फरार हो गया। अस्पताल में उपचार के दौरान भविष्य की मौत हो गई। बहन काे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। पुलिस के ने बताया कि भविष्य को टक्कर मारने वाली वैन और उसके ड्रायवर की तलाश की जा रही है। भविष्य के पिता किराने की दुकान चलाते हैं। परिवार के मुताबिक भविष्य अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था।

MadhyaBharat 14 July 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.