Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
भारतीय सेना पर कथित अपमानजनक टिप्पणी मामले में राहुल गांधी काे मिली जमानत
lucknow, Rahul Gandhi , Indian Army

लखनऊ । लखनऊ की एमपी-एमएलए कोर्ट से कांग्रेस नेता राहुल गांधी को जमानत मिल गई है। वे भारतीय सेना पर दिए गए टिप्पणी को लेकर कोर्ट के आदेश पर मंगलवार को पेश हुए थे। उनके अधिवक्ता की ओर से राहुल गांधी के सरेंडर के बाद जमानत के लिए याचिका दायर की थी। कोर्ट ने राहुल गांधी को 20-20 हजार रुपये के दो बॉन्ड पर जमानत दे दी है।


अधिवक्ता और कांग्रेस प्रवक्ता प्रदीप सिंह ने बताया कि सेवानिवृत्त बिग्रेडियर और सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के पूर्व निदेशक उदय शंकर श्रीवास्तव की ओर  राहुल गांधी के खिलाफ परिवाद दायर किया था। परिवाद में श्रीवास्तव ने आरोप लगाया था कि राहुल गांधी ने दिसंबर 2022 को भारत जोड़ो यात्रा के दौरान भारतीय सेना को लेकर एक कथित आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि चीन की सेना हमारे जवानों को पीट रही है, लेकिन इस बारे में कोई नहीं पूछ रहा है। पूर्व निदेशक का मानना था कि राहुल के इस बयान से सैनिकों और उनके परिवार की भावनाएं आहत हुई हैं।


शिकायत पर विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट ने 11 फरवरी 2025 को सुनवाई के बाद राहुल गांधी को मानहानि के आरोप में तलब किया था। कोर्ट में दायर याचिका को निरस्त करने की मांग को लेकर राहुल गांधी इलाहाबाद हाई कोर्ट गये, लेकिन वहां उन्हें कोई राहत नहीं मिली। इसके बाद राहुल लखनऊ की कोर्ट में पेश हुए।

 

दरअसल, लखनऊ की एमपी-एमएलए कोर्ट में पिछली पांच तारीखों से राहुल गांधी हाजिर नहीं हो रहे थे। कोर्ट ने इस पर नाराजगी जताते उन्हें समन जारी किया था। राहुल के वकील ने मंगलवार की पेशी से छूट भी मांगी थी, लेकिन कोर्ट ने सख्ती दिखाते हुए राहुल को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश दिया था। राहुल विशेष न्यायाधीश आलोक वर्मा के कोर्ट में पेश हुए अब उन्हें इस मामले में जमानत मिल गई है।

MadhyaBharat 15 July 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.