Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
सड़क की बदहाल स्थिति के खिलाफ ग्रामीणों नेे क‍िया आर्थिक नाकेबंदी
raigarh, Villagers staged, economic blockade

रायगढ़ । प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत निर्मित चिराईपानी से गेरवानी तक की यह कच्ची सड़क अब पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे और कीचड़युक्त दलदल ने ग्रामीणों का आवागमन असंभव-सा बना दिया है। खासकर चिराईपानी के स्कूली बच्चे इस सड़क की वजह से समय पर स्कूल नहीं पहुंच पा रहे, जिससे उनकी शिक्षा बुरी तरह प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि एक ओर सरकार ‘शाला प्रवेश उत्सव’ जैसे कार्यक्रमों के जरिए शिक्षा को बढ़ावा देने की बात करती है, वहीं दूसरी ओर जर्जर सड़क बच्चों के भविष्य पर भारी पड़ रही है।

 

इस सड़क की बदहाली का मुख्य कारण स्थानीय उद्योगों द्वारा भारी वाहनों का बेतरतीब आवागमन है। उद्योगों के ट्रक और ट्रेलर दिन-रात इस सड़क पर दौड़ते हैं। इन भारी वाहनों की वजह से सड़क की हालत और खराब हो गई है, और बार-बार लगने वाले जाम ने ग्रामीणों का जीवन और दूभर कर दिया है।

 

इसी के खिलाफ ग्रामीणों ने उद्योगों को सड़क मरम्मत के लिए अल्टीमेटम दिया था। दिए गए तीन दिन के अल्टीमेटम की अनदेखी के कारण आक्रोशित ग्रामीणों वे आज मंगलवार को आर्थिक नाकेबंदी शुरू कर दी है, जिससे क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है।

चक्काजाम होने की वजह से सड़क पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है।

 

 

MadhyaBharat 15 July 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.