Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
हरदा में पुलिसकर्मी की कार नदी में बही
harda, Policeman

हरदा । मध्य प्रदेश में बारिश का दौर जारी है। लगातार हाे रही बारिश के चलते प्रदेश की नदियां उफान पर है। कई जिलाें में बाढ़ के हालात बन गए हैं। डिंडौरी में अतिवर्षा के चलते कलेक्टर नेहा मारव्या ने सरकारी स्कूलों में आज अवकाश घोषित किया है। मऊगंज के भी सभी स्कूलों में छुट्‌टी कर दी गई है। वहीं हरदा में गुरुवार सुबह एक पुलिसकर्मी की कार मटकुल नदी में बह गई। हादसा कनारदा गांव के पास हुआ, जब पुलिसकर्मी ड्यूटी के लिए सिराली से हरदा जा रहा था।

 

हरदा जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह साढ़े चार बजे एक पुलिसकर्मी की कार मटकुल नदी में बह गई। पुलिसकर्मी ने मटकुल नदी की पुलिया पर पानी होने के बावजूद कार निकालने का प्रयास किया, लेकिन तेज बहाव के कारण कार बहकर झाड़ियों में फंस गई। जैसे ही कार बहने लगी, पुलिसकर्मी ने समय रहते कार से कूदकर जान बचा ली। वह पुलिया की रेलिंग पकड़कर सुरक्षित बाहर निकल आया। सुबह जब ग्रामीण पुलिया के पास पहुंचे तो उफनती नदी में कार की छत दिखाई दी। सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना प्रभारी संतोष सिंह चौहान मौके पर पहुंचे और कार की जांच करवाई। उफनती नदी के पानी के बीच फंसी कार को ग्रामीणों ने ट्रैक्टर की मदद से खींचकर बाहर निकाला। टीआई चौहान ने बताया कि कार के अंदर कोई व्यक्ति नहीं मिला। पुलिसकर्मी सुरक्षित है और उसने खुद घटना की जानकारी दी। भाजपा ग्रामीण मंडल उपाध्यक्ष अरुण सिंह राजपूत ने भी घटना की पुष्टि की और बताया कि कार बहकर झाड़ियों में फंस गई थी।

इधर सतना में मझगवां डाकघर के पास स्थित रपटे पर पानी बह रहा है। इसे पार करने की कोशिश में एक कार तेज बहाव में बह गई। मौके पर मौजूद लोगों ने कार सवार युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसके बाद ट्रैक्टर और जेसीबी की मदद से कार को भी निकाल लिया गया।
 

मऊगंज में लगातार बारिश से ग्रामीण इलाकों की हालत बदतर होने लगी है। जिले के नई गढ़ी कस्बे में कई घरों में पानी घुस गया है। बरहटा, मऊबगदरा, देवरी और आसपास की पंचायतों में आदिवासी बस्तियों में पानी भर गया है। लोग अपना सामान लेकर सुरक्षित स्थानों की ओर जा रहे हैं। थाना परिसर भी पानी में डूबा हुआ है। जन प्रतिनिधि और ग्रामीण मिलकर सड़क को तोड़ रहे हैं ताकि पानी को रास्ता मिले। सतना के पहाड़ी अंचलों में रातभर बारिश हुई। इसके चलते चित्रकूट की गुप्त गोदावरी गुफा में गुरुवार सुबह से तेज बहाव के साथ पानी बह रहा है। प्रशासन ने ऐहतियात के तौर पर पर्यटकों के लिए गुफा को बंद करा दिया है।

 
MadhyaBharat 17 July 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.