Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
महाराष्ट्र के नासिक में कार और बाइक की टक्कर में 7 लोगों की मौत
mumbai, 7 people died, Nashik, Maharashtra

मुंबई । नासिक जिले के डिंडोरी में वनी-नासिक रोड पर बीती रात एक कार और बाइक की टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई और दो घायल हो गए। मृतकों में तीन महिलाएं, तीन पुरुष और एक बच्चा शामिल है। इस घटना में घायल दो लोगों का इलाज नासिक के सरकारी अस्पताल में हो रहा है। इस घटना की छानबीन डिंडोरी पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है।
पुलिस के अनुसार बुधवार को नासिक के डिंडोरी में रहने वाले सात लोग अपने बेटे का जन्मदिन मनाने कार से नासिक शहर गए थे। देर रात बेटे का जन्मदिन मनाकर घर लौटते समय उनकी कार सामने से आ रही एक बाइक से टकरा गई। कार पलटकर गहरे नाले में गिर गई। इससे कार में ही दम घुटने से उसमें सवार सात लोगों की मौत हो गई। इसकी जानकारी मिलते ही डिंडोरी पुलिस मौके पर पहुंची और आज सुबह कार को नाले से निकालकर सभी शव बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना में मृतकों की पहचान देवीदास पंडित गंगुर्डे (28), मनीषा देवीदास गंगुर्डे (23), उत्तम एकनाथ जाधव (42), अलका उत्तम जाधव (३८), दत्तात्रेय नामदेव वाघमारे (45), अनुसया दत्तात्रेय वाघमारे (40) और भावेश देवीदास गंगुर्डे (02) के रुप में की गई है जबकि इस घटना में घायल मोटरसाइकिल सवार युवक मंगेश यशवंत कुरघाडे (25) और अजय जगन्नाथ गोंड (18) को तत्काल नासिक के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

MadhyaBharat 17 July 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.