Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
शराब ठेकेदार के कर्मचारियों से आबकारी असिस्टेंट कमिश्नर ने की जमकर मारपीट
jabalpur, Excise Assistant Commissioner, liquor contractor

जबलपुर । बरेला थाना अंतर्गत स्टैंड कमिश्नर आबकारी संजीव दुबे ने शराब दुकानों में घुसकर कर्मचारियों से मारपीट की इस बाबत एक वीडियो भी वायरल हुआ है संजीव दुबे पर आरोप है कि उन्होंने अवैध वसूली का दबाव बनाते हुए मारपीट की है इस बाबत ठेकेदार ने बाकायदा इसकी शिकायत पुलिस थाना बरेला में करते हुए आबकारी प्रदेश आयुक्त अभिजीत अग्रवाल सहित मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उप मुख्यमंत्री और आबकारी मंत्री जगदीश देवड़ा के अलावा प्रमुख सचिव वाणिज्यकर तक शिकायत भेज दी है।

 

वहीं शराब दुकान में हुए उक्त घटनाक्रम का वीडियो वायरल हो रहा है। इस संबंध में ठेकेदार जाग्रति इंटरप्राईजेज के अजय सिंह बघेल ने अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए संजीव दुबे सहित अधिकारी इंद्रेश तिवारी और आरक्षक एवं ड्राइवर पर मारपीट का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि कल तिलहरी में पकड़ी गई अवैध शराब की जानकारी मिलने के बाद सहायक आयुक्त संजीव दुबे स्वयं ही इंद्रेश तिवारी को लेकर बरेला समूह की दुकानों पर जांच करने पहुंच गए थे। इस दौरान उन्हे कर्मचारियों द्वारा रोके जाने पर यह विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि बरेला समूह की चारों शराब दुकानों का ठेकेदार अजय सिंह बघेल है।

 

 

MadhyaBharat 18 July 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.