Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
पिता की अनुमति के बिना बच्ची को अपने साथ भोपाल ले आई मां
bhopal,   mother brought ,father

भोपाल । राजधानी भाेपाल के गाैतम नगर इलाके में रहने वाली महिला के घर शुक्रवार सुबह छत्तीसगढ़ पुलिस वारंट लेकर पहुंची।पुलिस काे देखकर महिला ने अपनी दस साल की बच्ची के साथ खुद काे घर के अंदर बंद कर लिया।काफी देर तक पुलिस दरवाजा खुलवाने का प्रयास करती रही लेकिन नाकामयाब रही। आखिरकार गाेविंदपुरा पुलिस काे सूचना देकर बुलाया गया। जिसके बाद माैके पर पहुंची गाेविंदपुरा थाना पुलिस ने समझाइश देकर दरवाजा खुलावाया और दाेनाें काे लेकर थाने गई।

 


दरअसल, गाैतम नगर निवासी राखी सिन्हा मध्यप्रदेश बीज निगम में पदस्थ हैं। उनके पति अभिनव श्रीवास्तव छत्तीसगढ़ पीडब्ल्यूडी में अधिकारी है। दाेनाें पति- पत्नी के बीच कोर्ट से सेप्रेशन हो चुका है। कोर्ट ने बच्ची की कस्टडी पिता को सौंपी थी, जबकि मां को सप्ताह में दो दिन मिलने की अनुमति थी। कुछ दिन पहले राखी बच्ची से मिलने छत्तीसगढ़ गईं। वहां उसने बच्ची के पिता की अनुमति के बगैर उसे लेकर भोपाल ले आ गईं। इस बात की जानकारी पिता ने कोर्ट को दी, जिसके बाद कोर्ट ने महिला के खिलाफ वारंट जारी किया और बच्ची की कस्टडी दोबारा पिता को सौंपने के निर्देश दिए। शुक्रवार को छत्तीसगढ़ पुलिस इसी आदेश की तामील के लिए भोपाल पहुंची थी। राखी सिन्हा ने वारंट लेने से इनकार कर दिया और खुद को बच्ची के साथ कमरे में बंद कर लिया। बाद में स्थानीय पुलिस की मध्यस्थता से वह बाहर आईं। बच्ची का पिता, जो पुलिस के साथ मौजूद था। फिलहाल दोनों पक्षों को थाने ले जाकर पुलिस ने बयान दर्ज किए हैं और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 
MadhyaBharat 18 July 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.